ब्रेकिंग
कुंडा में 1.20 करोड़ की लागत से सड़क निर्माण व चौड़ीकरण का शिलान्यास कुंडा में एसपी दीपक भूकर का पैदल मार्च, सुरक्षा व यातायात व्यवस्था पर सख्त रुख प्रतापगढ़: दबंगों के हौसले बुलंद, महिला और उसकी बेटी को अपहरण की धमकी देकर मांगी 10 लाख की रंगदारी कंधों पर किताबें नहीं, सपनों का बोझ—भारी बस्तों तले दबता बचपन आखिर कब तक? खाकी का मान: कानपुर नगर में तैनात आरक्षी बना पीसीएस अधिकारी प्रतापगढ़ में औद्योगिक क्रांति की दस्तक: रायगढ़ में बनेगा इंडस्ट्रियल पार्क, यूपीडा टीम ने किया निरी... खड़गे पर टिप्पणी को लेकर सियासत गरम, करुण पाण्डेय बोले—यह दलित समाज का अपमान कुंडा के करेंटी प्राथमिक विद्यालय में अव्यवस्था: इंचार्ज अनुपस्थित, मिड डे मील पर सवाल अनदेखी से नाराज़ किसानों का बिगड़ा सब्र, एसडीएम कार्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू प्रतापगढ़ में शपथ समारोह में बुलाकर MLA को रोका, गेट बंद कर अपमान, CM से शिकायत
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

डीएम एवं एसपी ने थाना समाधान दिवस पर थाना लीलापुर में सुनी फरियादियों की समस्यायें

शिकायतों का शत् प्रतिशत निष्पक्ष निस्तारण किया जाये, किसी भी शिकायत को अनदेखा न किया जाये- डीएम।

प्रतापगढ़। जिलाधिकारी संजीव रंजन एवं पुलिस अधीक्षक डा0 अनिल कुमार ने थाना समाधान दिवस के अवसर पर थाना लीलापुर में पहुॅचकर दूर-दराज से आये हुये फरियादियों की शिकायतों को सुनकर सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों को समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं पारदर्शी तरीके से समाधान करायें।

थाना समाधान दिवस में कुल 07 शिकायतें प्राप्त हुई। जिलाधिकारी ने थाना समाधान दिवस में प्राप्त राजस्व शिकायतों के सम्बन्ध में निर्देशित किया कि राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम मौके पर जाकर राजस्व सम्बन्धित प्रकरणों का बिना किसी पक्षपात के शिकायतों का जल्द से जल्द निस्तारण करायें, इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरते अन्यथा की स्थिति मे सम्बन्धित के विरूद्ध कार्रवाई की जायेगी।

जिलाधिकारी ने कहा कि जो फरियादी भी अपनी समस्या लेकर आये उनकी शिकायतों को गम्भीरता से सुनें, इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही एवं उदासीनता कदापि न बरती जाये। जिलाधिकारी ने राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों का शत् प्रतिशत निष्पक्ष निस्तारण किया जाये, किसी भी शिकायत को अनदेखा न किया जाये और उसका समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से समाधान किया जाये।इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक डा0 अनिल कुमार ने कहा कि पुलिस थाने में आये हुये फरियादियों से सम्मानपूर्वक व्यवहार करें, उनकी शिकायतों को सावधानीपूर्वक सुने तथा जल्द से जल्द उनकी शिकायतों का निस्तारण करायें। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने थाना लीलापुर में तहसील दिवस, थाना समाधान दिवस, जनसुनवाई की पत्रावलियों का अवलोकन कर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दियें। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी लालगंज नैन्सी सिंह सहित सम्बन्धित अधिकारी व राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button