ब्रेकिंग
यूपी ATS ने बलरामपुर से ISI नेटवर्क से जुड़े आरोपी शहरोज अहमद को गिरफ्तार किया। माँ और वृक्ष दोनों ही जीवन के है आधार-- RSS विभाग प्रचारक ओमप्रकाश आज RSS विभाग प्रचारक ओम प्रकाश राजकीय इंटर कालेज में करेंगे संगोष्ठी और पौधरोपण फजी॔ पत्रकारों को चिन्हित करने का महाअभियान चलेगा। प्रेस क्लब के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न। पासपोर्ट पर भ्रम खत्म जिला बार एसोसिएशन चुनाव में कुल 356 मतदाताओं में से 349 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का किया प्रयोग,कल ... भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ का सत्ताइसवें स्थापना दिवस मनाया गया। लायंस क्लब इंटरनेशनल द्वारा वृहद वृक्षारोपण रानीगंज के विकास को लेकर सीएम योगी से मिले निवर्तमान विधायक धीरज ओझा
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

पहलगाम हमले के आतंकवादियों को ढूंढ ढूंढ कर सबक सिखाये भारत- प्रमोद तिवारी

राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी ने पहलगाम में छब्बीस भारतीय नागरिकों की निर्मम हत्या में आतंकवादियों को पनाह देने वाली नापाक ताकतों को कड़ा सबक सिखाने पर जोर दिया है।

पहलगाम हमले के आतंकवादियों को ढूंढ ढूंढ कर सबक सिखाये भारत- प्रमोद तिवारी

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय
ग्लोबल भारत न्यूज नेटवर्क

लालगंज प्रतापगढ़, 22 मई।

राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी ने पहलगाम में छब्बीस भारतीय नागरिकों की निर्मम हत्या में आतंकवादियों को पनाह देने वाली नापाक ताकतों को कड़ा सबक सिखाने पर जोर दिया है।

उन्होने कहा कि पहलगाम में आतंकवादियो के क्रूर हमले के एक महीने पूरा होने पर देश जल्द से जल्द आतंकवादियो को ढूंढ ढूंढ कर इन्हें जहन्नुम पहुंचाये जाने की पुरजोर मांग पर अडिग है।

उन्होनें कहा कि देश के वीर जवानों ने पूरे पराक्रम के साथ आतंकवादियों के ठिकानो पर हमला बोला और पाकिस्तान के बहुत से आतंकवादी सेना के शौर्य के चलते मारे गये वहीं कई आतंकी ठिकाने नष्ट भी हुए हैं।

उन्होने कहा कि इस क्रूर हमले के एक महीने होने पर सवाल यह है कि मुम्बई हमले का दोषी कुख्यात आतंकी हाफिज सईद अभी तक कहां है।

उन्होने कहा कि सरकार ने सर्वदलीय बैठक में इस हमले को लेकर खुफिया एजेन्सी की विफलता स्वीकार की है तब उसे आपरेशन सिन्दूर के जरिए आतंकवाद को जड़ से समाप्त करने में कोई हिचकिचाहट नहीं होनी चाहिए।

उन्होने कहा कि सबसे ज्यादा दुखद यह है कि केन्द्रीय विदेश मंत्री ने पाकिस्तान को सेना की कार्रवाई की पहले ही सूचना दे दी थी। उन्होने कहा कि इसके चलते पाकिस्तान ने खूंखार आतंकवादी बचाये जा सके।

राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी ने कहा कि देश को आतंकवाद के खिलाफ ऐसी कडी कार्रवाई करनी चाहिए कि दोबारा भारत की पवित्र धरती पर इस प्रकार के क्रूर आतंकी हमले की हिम्मत न पड़ सके।

राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी का यह बयान मीडिया प्रभारी ज्ञानप्रकाश शुक्ल के हवाले से यहां गुरूवार को निर्गत हुआ है।

DrShakti KumarPandey

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय अंग्रेजी साहित्य के प्रोफेसर और विभागाध्यक्ष रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में टाइम्स ऑफ इंडिया, नवभारत टाइम्स और यूएनआई के पत्रकार रहे हैं। आजकल 'ग्लोबल भारत' मासिक पत्रिका और न्यूज पोर्टल के प्रधान सम्पादक हैं।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button