ब्रेकिंग
आखिर पंचायत सचिव को मनमानी की भुगतनी पड़ी क़ीमत! निलंबित 29 सितंबर से लागू होगी आदर्श अचारसंहिता! चुनाव कि तारीखों कि हुई घोषणा भारती स्कूल में पौधारोपण एवं पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम। समाज की शक्ति उसके संगठन,आत्मीयता और सामूहिक सहभागिता में निहित है : प्रांत प्रचारक रमेश हिंदी दिवस के क्रम में जनपद न्यायालय सभागार में कार्यक्रम हुआ आयोजित UPI लेन-देन पर 0.4% टैक्स के विरोध में कांग्रेस ने जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को सौंपा ज्ञाप... सेवा संकल्प अभियान के तहत रानीगंज पहुंची संकल्प बाइक यात्रा, जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत आज यक्ष प्रश्नों के उत्तर देंगे आठ युधिष्ठिर। साइबर अपराध पर पुलिस की बड़ी कार्यवाही:संगठित साइबर ठगी के शातिर गिरोह का पर्दाफाश भयहरणनाथ धाम में हरितालिका तीज मेला में उमड़ी ब्रती नारी शक्तियां
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

प्रतापगढ़ में बड़ा हादसा: कुआं धंसने से मलबे में दबे तीन मजदूर, एक की दर्दनाक मौत, दो गंभीर

पुराने कुएं से ईंट निकालते समय अचानक धंसी मिट्टी, तीन मजदूर दबे एक की मौत, दो गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज रेफर

ग्लोबल भारत न्यूज़ डिजिटल: प्रतापगढ़प्रतापगढ़। जनपद के लीलापुर थाना क्षेत्र स्थित घरौरा गांव में आज एक बड़ा हादसा हो गया। यहाँ एक पुराने कुएं से ईंट निकालने के दौरान अचानक मिट्टी धंस गई, जिसकी चपेट में आकर तीन मजदूर मलबे में दब गए। इस हृदयविदारक घटना में 32 वर्षीय मजदूर दीपक सरोज की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। कड़ी मशक्कत के बाद मलबे से निकाले गए दो अन्य मजदूरों, आकाश और धीरज की हालत अत्यंत नाजुक बनी हुई है। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

बताया जा रहा है कि तीनों मजदूर रामपुर खजूर धनीपुर निवासी शमशाद के कुएं से ईंटें निकालने का काम कर रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। सूचना पर पहुँची स्थानीय पुलिस और राहत टीम ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। इस घटना के बाद से गांव में मातम पसरा हुआ है।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button