ब्रेकिंग
श्रमिक चेतना के प्रतीक स्व.रघुवीर सिंह पवन की रचना 'लाल सितारा' का हुआ लोकार्पण। मासूम अरपित को निगल गई नहर की गहराई: 14 वर्षीय किशोर की दर्दनाक मौत से गांव में मातम राजा भइया ने किया करोड़ों की लागत से बनने वाली परियावां-लवाना मार्ग का शिलान्यास। लोक एवं जनजाति संस्कृति संस्थान एवं जगदीश मातनहेलिया मेमोरियल ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में नारी श... अजगरा पुरातत्व संग्रहालय में रखी प्राचीन पांडुलिपियों का परीक्षण। स्वास्थ्य के क्षेत्र में में डाॅ. अलका तिवारी का योगदान अविस्मणीय- एसडीएम प्रतापगढ़ में बड़ा सड़क हादसा: डाला पलटने से 20 श्रद्धालु घायल, राजा भइया ने पहुंचाया अस्पताल प्रतापगढ़ में हैवानियत: युवती से सामूहिक दुष्कर्म के विरोध पर हत्या, शव पेड़ से लटकाया कबीर शांति मिशन का 36वाँ स्थापना दिवस सम्पन्न हुआ। मंगलवार 28 अप्रैल को अमृत भारत ट्रेन को प्रतापगढ़ में दिखाई जाएगी हरी झंडी।
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

राष्ट्रीय एकता दिवस पर पुलिस लाइन में रन फॉर यूनिटी का आयोजन, पुलिस अधीक्षक ने दिलाया एकता का संकल्प

पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के नेतृत्व में “Run For Unity – 2025” कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

राष्ट्रीय एकता दिवस पर पुलिस लाइन में रन फॉर यूनिटी का आयोजन, पुलिस अधीक्षक ने दिलाया एकता का संकल्प

प्रतापगढ़। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर मंगलवार को जनपद में राष्ट्रीय एकता दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के नेतृत्व में “Run For Unity – 2025” कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

वीडियो __एसपी दीपक भूकर सहित अन्य पुलिस अधिकारी दौड़ते हुए

कार्यक्रम का शुभारंभ पुलिस लाइन प्रतापगढ़ से किया गया, जिसमें पुलिस अधिकारियों, कर्मियों और रिक्रूट आरक्षियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। दौड़ का मार्ग राजापाल टंकी चौराहा – श्रीराम तिराहा – घंटाघर चौराहा होते हुए पुनः पुलिस लाइन तक रहा।

एसपी दीपक भूकर स्वयं दौड़ में शामिल हुए और नागरिकों को राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं साम्प्रदायिक सौहार्द का संदेश दिया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी शैलेन्द्र लाल, अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी बृजनन्दन राय, सीओ नगर प्रशांत राज, सीओ लाइन शिवनारायण बैस, प्रतिसार निरीक्षक राजीव कुमार राय सहित जनपद के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

दौड़ के दौरान प्रतिभागियों ने “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” के नारे लगाते हुए सरदार पटेल के योगदान को नमन किया। पुलिस विभाग की इस पहल के माध्यम से जनपद में एकता, भाईचारा और राष्ट्रीय अखंडता का संदेश दिया गया।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button