ब्रेकिंग
विजन प्लस आई केयर एवं आप्टिकल्स सेंटर का भव्य शुभारंभ, नेत्र सेवाओं को मिलेगी नई पहचान माधव नगर, प्रयाग भाग दक्षिण में हर्षोल्लास से मनाया गया शरद पूर्णिमा उत्सव। प्रतापगढ़ में MBBS छात्र की संदिग्ध मौत,मेडिकल कॉलेज में हड़कंप; हॉस्टल के नीचे मिला शव नगर पंचायत रानीगंज में आयोजित श्रीमद्भागवत महापुराण कथा के शुभारंभ पर भव्य कलश यात्रा निकाली गई। दहन नहीं — रावण की अन्त्येष्टि ! स्वर्गीय शशिधर मिश्र की पुण्यतिथि पर विराट दंगल प्रतियोगिता आयोजित हुई। जीडीपी में सबसे नीचे प्रतापगढ़! विकास पुरुषों की सोंच पर प्रश्न चिन्ह? राष्ट्र सेविका समिति नें किया शस्त्र पूजन  भारत की शक्ति सामाजिक एकता और सांस्कृतिक चेतना में निहित : सुभाष जी भारत की शक्ति सामाजिक एकता और सांस्कृतिक चेतना में निहित: सुभाष जी
Global भारत न्यूज़उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़लाइफ स्टाइल

कुण्डा: चौसा में निःशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन किया गया

कुंडा ब्लाक के चौंसा ग्राम प्रधान ने किया शिविर का आयोजन, राजा भैया के समाजसेवी कार्यों से समर्थक भी प्रेरणा लेकर कर रहे समाजसेवा

कुण्डा: चौसा में निःशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन किया गया

 

कुंडा ब्लाक के चौंसा ग्राम प्रधान ने किया शिविर का आयोजन, राजा भैया के समाजसेवी कार्यों से समर्थक भी प्रेरणा लेकर कर रहे समाजसेवा

 

राजा भैया के समर्थक भी अपने स्तर से समाजसेवा का अवसर बनकर समाज के अंतिम छोड़ पर खड़े लोगों की सेवा करते रहते है। कुंडा ब्लाक के चौंसा ग्राम प्रधान विष्णुधर मिश्रा (बाबा बैताली) द्वारा एक निशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन किया। इस शिविर में आस पास के गाँवों से बड़ी संख्या में ग्रामीण अपनी आँखों की जाँच कराने पहुँचे। शिविर में दर्जनों ग्रामीणों ने अपनी आंखों की जांच कराई, जिनमें बुजुर्ग, महिलाएं और युवा बड़ी संख्या में शामिल रहे। इस अवसर पर आवश्यकता के अनुसार चश्मों का वितरण, दवाइयों की उपलब्धता और मोतियाबिंद ऑपरेशन की सुविधा भी उपलब्ध कराने की बात कही गई।

शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों की एक टीम जिसमें डॉ तैसिया मुमताज, अवनीश प्रजापति, विनोद पाण्डेय, विशाल मिश्र, जय पाण्डेय की टीम ने मरीजों की आँखों की जाँच किया। जाँच के दौरान, आयुष्मान कार्ड और अंत्योदय कार्ड धारकों के लिए मोतियाबिंद के निःशुल्क ऑपरेशन की सुविधा की घोषणा की गई। चिकित्सकों ने बताया कि मोतियाबिंद का ऑपरेशन अत्याधुनिक फेम्टो लेज़र (दूरबीन विधि) तकनीक से किया जाएगा।

इस प्रक्रिया में न तो सुई, न चीरा और न ही टांके की आवश्यकता होगी। ग्रामीणों की सुविधा के लिए रियायती दर पर चश्मे भी उपलब्ध कराए जाएंगे। शिविर में मोतियाबिंद के लिए चयनित मरीजों की सर्जरी राजीव आई हॉस्पिटल हथिगहां बाजार प्रयागराज में की जाएगी। इस शिविर के आयोजन की ग्रामीणों ने सराहना की। लोगों ने निःशुल्क नेत्र जाँच और रियायती दर पर चश्मे उपलब्ध होने पर संतोष व्यक्त किया।

ग्रामीणों ने आयोजन के लिए ग्राम प्रधान विष्णुधर मिश्रा (बाबा बैताली) और चिकित्सा दल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे शिविर गरीब और जरूरतमंद मरीजों के लिए अत्यंत लाभकारी होते हैं। इस मौके पर अविनाश मिश्रा “अमन“, आदित्य त्रिपाठी(ओम),आदित्य पांडेय, अखिलेश बीडीसी आदि लोग मौजूद रहे.

Vinod Mishra

सामाजिक सरोकारो पर सीधी पकड़ और बेबाक पत्रकारिता के लिए समर्पित...ग्लोबल भारत न्यूज़ संस्थान के लिए सेवा

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button