ब्रेकिंग
कलेक्ट्रेट परिसर में चकबन्दी अधिकारी सदर प्रथम न्यायालय का डीएम ने किया उद्घाटन पेट्रोल पम्पों पर बॉटल-जरकिन में खुला पेट्रोल बिक्री पर पूर्ति विभाग ने लगाई रोक कुंडा के जाम में फंसे मंडलायुक्त और आईजी, बदहाल ट्रैफिक व्यवस्था की खुली पोल खनवारी नहर में डूबी 3 बच्चियों में से दो का शव बरामद एक की तलाश जारी भक्ति और उल्लास के रंग में सराबोर हुआ मनगढ़ धाम, हजारों अनुयायियों ने फूलों और गुलाल से खेली होली प्रतापगढ़ में समझौते के बाद भी हुआ कत्ल! 15 साल पुरानी रंजिश में सलीम की गोली मारकर हत्या, दहला मांध... प्रतापगढ़ का 'द केरल स्टोरी': 12 साल बाद 'शेर अली' से फिर संतोष शुक्ल बने, मंत्रोच्चार के बीच हुई घर... पूरे बेंदुआ में निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन हुआ। कुंडा में चरमराती कानून-व्यवस्था! जाम से जकड़ा शहर, अवैध गतिविधियों की चर्चाएं तेज—नवागत कोतवाल मनोज... उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ प्रतापगढ़ की मांधाता इकाई द्वारा विकासखंड मुख्यालय पर कार्यशाला स...
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

प्रतापगढ़: वन स्टॉप सेंटर से 2 नाबालिग लड़कियां लापता

भूलियापुर स्थित वन स्टॉप सेंटर से दो नाबालिग लड़कियां रहस्यमय तरीके से लापता हो गई

प्रतापगढ़: वन स्टॉप सेंटर से 2 नाबालिग लड़कियां लापता

प्रतापगढ़ जिले के नगर कोतवाली इलाके के भूलियापुर से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां स्थित वन स्टॉप सेंटर से दो नाबालिग लड़कियां रहस्यमय तरीके से लापता हो गई हैं। बताया जा रहा है कि थाना लालगंज क्षेत्र की प्रिया सरोज और जेठवारा इलाके की किरण गौतम वन स्टॉप सेंटर में सुरक्षा के तहत रह रही थीं, लेकिन अब दोनों का कोई पता नहीं चल रहा।

इस घटना ने महिला सुरक्षा के नाम पर स्थापित वन स्टॉप सेंटर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। केंद्र के द्वारा लड़कियों को सुरक्षा प्रदान की जा रही थी, लेकिन उनका इस तरह से लापता होना गंभीर चिंता का विषय बन गया है।

पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है और विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रहे हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए उच्च अधिकारियों ने भी इस मामले में तुरंत कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।

अब देखना यह होगा कि पुलिस इस रहस्य का खुलासा कैसे करती है और लापता लड़कियों का सुराग कैसे मिलता है।

Pratapgarh one stop center

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button