ब्रेकिंग
भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष ने प्रभात पाठक क्लासेज लखनऊ में छात्र-छात्राओं से संवाद किया। युवा क्रांति के कार्यकर्ताओं ने महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद की मनाई जयंती अमर शहीद चंद्रशेखर आज़ाद का जीवन राष्ट्रभक्ति,त्याग और अदम्य साहस की अमर गाथा है-- केशव प्रसाद मौर्य जनहित के मुद्दों पर भाजपा नेता चन्द्रमणि पाण्डेय 'सुदामा' ने राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष को सौंपा ज्... प्रधानाचार्य परिषद- इकाई तहसील फूलपुर के अध्यक्ष बने डॉ अरविन्द कुमार और मंत्री बने विनोद कुमार सिंह... कुंडा में भाजपा के बूथ सम्मेलन में गरजा विकास का मुद्दा, सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का हुआ बखान रानीगंज में भाजपा बूथ अध्यक्ष सम्मेलन संपन्न,मजबूत बूथ ही संगठन की सबसे बड़ी शक्ति-- धीरज ओझा। यूपी ATS ने बलरामपुर से ISI नेटवर्क से जुड़े आरोपी शहरोज अहमद को गिरफ्तार किया। माँ और वृक्ष दोनों ही जीवन के है आधार-- RSS विभाग प्रचारक ओमप्रकाश आज RSS विभाग प्रचारक ओम प्रकाश राजकीय इंटर कालेज में करेंगे संगोष्ठी और पौधरोपण
Global भारत न्यूज़उत्तरप्रदेशधर्म और संस्कृतिप्रतापगढ़

डेरवा में 18 जन. को आ रहे अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद के संस्थापक प्रवीण तोगड़िया

शुरू हुई तैयारी कुंडा में कई स्थलों पर होगा भव्य स्वागत, राजा भैया के पिता से हो सकती है मुलाकात हिन्दू संगठनों में कार्यक्रम को लेकर उत्साह

डेरवा में 18 जन. को आ रहे अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद के संस्थापक प्रवीण तोगड़िया

शुरू हुई तैयारी कुंडा में कई स्थलों पर होगा भव्य स्वागत, राजा भैया के पिता से हो सकती है मुलाकात हिन्दू संगठनों में कार्यक्रम को लेकर उत्साह

प्रतापगढ़, विख्यात हिंदू नेता प्रवीण तोगड़िया डेरवा बाजार में 18 जनवरी को एक कार्यकर्ता सम्मेलन में हिस्सा लेने प्रतापगढ़ आ रहें है। उनके कार्यक्रम को लेकर हिंदू संगठनों में जबर्दस्त उत्साह दिखाई दे रहा है। आयोजकों ने इसके लिए प्रशासन से अनुमति लिया है और पुलिस प्रशासन को लिखित सूचना दी जा चुकी है है।
बताते चलें कि अभी हाल ही में परिषद ने प्रतापगढ़ और कुंडा के संगठन का विस्तार किया है। बिहार बाजार के हिन्दू नेता राजेश साहू को जिलाध्यक्ष बनाया गया है और अभय प्रताप सिंह को राष्ट्रीय बजरंग दल का जिलाध्यक्ष घोषित किया गया। डेरवा में होने वाले इस कार्यक्रम की रूपरेखा बना की गई है जिसमें कुंडा और बाबागंज विधानसभा क्षेत्रों में कहां स्वागत होना है और कहां पर सभा होना है इसकी तैयारियों में पूरा अमला जुटा हुआ है।

नव नियुक्त जिलाध्यक्ष राजेश साहू ने बताया कि उनके गृह ग्राम से सैकड़ों वाहनों का काफिला तोगड़िया जी के स्वागत में जाएगा, लोगों के बीच हिन्दू नेता के तौर पर तोगड़िया जी की ख्याति है और पहले भी उनका कार्यक्रम इस क्षेत्र में हो चुका है लोग भावनात्मक तरीके से उनसे जुड़े है जो उनके आगमन की सूचना है उल्लास में है। कुलमिलाकर कार्यक्रम में भारी संख्या में लोगों के पंहुचने की संभावना है।

Vinod Mishra

सामाजिक सरोकारो पर सीधी पकड़ और बेबाक पत्रकारिता के लिए समर्पित...ग्लोबल भारत न्यूज़ संस्थान के लिए सेवा

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button