ब्रेकिंग
जनता को मंहगाई से राहत देने की बजाय पूंजीपतियों की तिजोरी भर रही है मोदी सरकार- प्रमोद तिवारी बाबा भयहरणनाथ में 13 वाँ सामाजिक सत्याग्रह आज 7 जून को। कांग्रेस कमेटी की प्रतापगढ़ में मासिक बैठक सम्पन्न हुई। भारत तिब्बत सहयोग मंच की राष्ट्रीय कार्यसमिति की आनलाइन बैठक सम्पन्न हुई। जब कर्मचारी पर टूटा तूफान का कहर, तब फरिश्ता बनकर खड़ा हुआ सीएचसी कुंडा परिवार आगामी 15,16 एवं 17 सितंबर 2026 को आयोजित होगा 'अजगरा महोत्सव'। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन एवं विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जनेश्वर मिश्र पार्क में कार... प्रभारी मंत्री ने 05 जून से 21 जून तक आयोजित कार्यक्रमों की तैयारियों के सम्बन्ध में की बैठक गर्मी की छुट्टियां चढ़ी जनगणना की भेंट आखिर गृह कार्य कब संभालेंगे शिक्षक गण प्रतापगढ़ के प्रभारी मंत्री का जनसत्ता दल के पदाधिकारियों द्वारा स्वागत।
Uncategorizedउत्तरप्रदेशखेलप्रतापगढ़

खेलकूद प्रतियोगिता का एसडीएम ने किया शुभारंभ

गौरव तिवारी जिला संवाददाता प्रतापगढ़

कुंडा, प्रतापगढ़,27 दिसंबर। कस्बे के पुरवियन का पुरवा स्थित रॉयल हाईज पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को साप्ताहिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि एसडीएम भरत राम व विशिष्ट अतिथि सीओ अजीत सिंह, प्रधानाचार्य भगवत इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य मनोज कुमार गुप्ता, टीपी इंटर कॉलेज के शिक्षक अंकित मल्होत्रा ने कबूतर उड़ाकर किया। इस दौरान बच्चों ने रंगारंग प्रस्तुति व विभिन्न प्रकार के खेलों के द्वारा अतिथियों का मन मोह लिया। बच्चों ने खेलकूद प्रतियोगिता के पहले दिन ऊंची कूद, लंबी कूद, खो खो, 100 मीटर रेस, 200 मीटर रेस, सांस्कृतिक प्रोग्राम आदि प्रस्तुत किया। एसडीएम ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहाकि शिक्षा के साथ खेल कूद भी जरूरी है। खेलों के द्वारा ही बच्चों का सर्वांगीण विकास संभव है तथा खेल आज हमारे जीवन का मुख्य आधार है एवं खेलों के द्वारा भी लोग अपनी अलग पहचान बना रहे हैं। प्रबंधक रंजीत जायसवाल और प्रधानाचार्य डा. आमिर वसीम ने अतिथियों का स्वागत व सम्मान किया। इस मौके पर सौरभ जायसवाल, सुधा जायसवाल, सागर सारस्वत, जफर आलम, अभय यादव, शकील अहमद और विद्यालय की पीटीआई विनीता सिंह मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button