ब्रेकिंग
योग की असली कसौटी है भागदौड़ भरी जिंदगी में भी परमात्मा की याद में रहना: राजयोगिनी शिवानी दीदी करुण पाण्डेय बने उपाध्यक्ष पूर्वी जोन जज देवता नहीं — जनता के सेवक मिशन शक्ति के तहत छात्राओं को किया जागरूक, थानाध्यक्ष धनंजय राय का हुआ सम्मान। नाले में उतराता मिला 42 वर्षीय युवक का शव, प्रतापगढ़: आसपुर देवसरा में जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, वृद्ध की पीट-पीटकर हत्या, बेटा गंभीर, दो महि... प्रतापगढ नशे के सौदागरों पर बड़ा प्रहार - 40 ग्राम MD ड्रग्स के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार, स्विफ्ट कार जब... प्रतापगढ़ सदर सीट पर फिर दावेदारी, कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल का ऐलान - 2027 में सदर और विश्वनाथगंज से... पुस्तक मेला कार्निवाल में साहित्य और रचनात्मकता का उत्सव, 15 अक्टूबर को होगा ‘शब्द सम्मान 2026’ एम एस डी कान्वेंट स्कूल में मिशन शक्ति कार्यक्रम आयोजित।
Uncategorized

जौनपुर में गौतस्करों से मुठभेड़,इनामी बदमाश ढेर सिपाही शहीद

एनकाउंटर में गौ तस्कर सलमान मारा गया, एक सिपाही भी शहीद

जौनपुर के चंदवक क्षेत्र में पुलिस और गौ तस्करों के बीच हुई मुठभेड़ में एक बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। इस एनकाउंटर में पुलिस ने गौ तस्कर सलमान को मार गिराया। सलमान के अलावा दो अन्य गौ तस्कर भी घायल हो गए, जिनके पैर में गोली लगी है। बताया जा रहा है कि गौ तस्करों ने पुलिस टीम पर हमला करने की कोशिश की, जिसमें एक पुलिसकर्मी शहीद हो गए और एक महिला पुलिसकर्मी घायल हो गईं।

मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने अपनी जवाबी कार्रवाई में गाड़ी से पुलिस टीम पर चढ़ाने वाले बदमाश को भी ढेर कर दिया। पुलिस अब इस मामले में तीन अन्य गौ तस्करों की तलाश में दबिश दे रही है, जो अभी भी फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

इस एनकाउंटर के बाद पुलिस क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की कोशिश कर रही है। पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर मौजूद हैं और मामले की जांच में जुटे हुए हैं। घायल पुलिसकर्मियों और गौ तस्करों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।

Jaunpur salman encounter
Jaunpur salman encounter

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button