ब्रेकिंग
राष्ट्रीय लोक अदालत में 139013 वादों का हुआ निस्तारण राष्ट्रगान की तरह ‘वंदे मातरम्’ को भी राष्ट्रगौरव का दर्जा देने के निर्णय का राम नाईक द्वारा स्वागत। जनपद न्यायाधीश ने राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना भयहरणनाथ धाम की राजस्व अभिलेखों में दर्ज भूमि की पैमाइश पूर्ण। जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व मन्त्री श्री अजय राय के स्वास्थ्य के लिए लिए प्रार... प्रमोद तिवारी की जम्मू कश्मीर के लेफ्टिनेंट गवर्नर से हुयी शिष्टाचार भेंट। विश्व श्रमिक दिवस के अवसर पर जिला ट्रेड यूनियन काउंसिल प्रतापगढ़ द्वारा एक भव्य समारोह का आयोजन किया... श्रमिक चेतना के प्रतीक स्व.रघुवीर सिंह पवन की रचना 'लाल सितारा' का हुआ लोकार्पण। मासूम अरपित को निगल गई नहर की गहराई: 14 वर्षीय किशोर की दर्दनाक मौत से गांव में मातम राजा भइया ने किया करोड़ों की लागत से बनने वाली परियावां-लवाना मार्ग का शिलान्यास।
उत्तरप्रदेशसुलतानपुर

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर स्कॉर्पियो को ट्रक ने मारी टक्कर: बिहार के दंपति समेत 3 की मौत, 3 घायल; चालक ट्रक छोड़कर फरार

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर स्कॉर्पियो को ट्रक ने मारी टक्कर: बिहार के दंपति समेत 3 की मौत, 3 घायल; चालक ट्रक छोड़कर फरार

सुल्तानपुर पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर सोमवार रात एक बड़ा सड़क हादसा हुआ। प्रयागराज से लौट रही स्कॉर्पियो को एक ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई। तीन अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

यह दुर्घटना कूरेभार थाना क्षेत्र में एक्सप्रेस-वे के 116.7 किलोमीटर पर हुई। स्कॉर्पियो कूरेभार टोल से हलियापुर टोल की तरफ जा रही थी। बिहार के मोतिहारी जिले के हरसिद्धि निवासी अशोक कुमार चौबे स्कॉर्पियो चला रहे थे।

यूपीडा टीम ने मौके पर पहुंचकर किया राहत बचाव कार्य

ट्रक (UP 80 HT 6038) के चालक ने टक्कर मारने के बाद वाहन छोड़कर फरार हो गया। यूपीडा की टीम एम्बुलेंस के साथ मौके पर पहुंची। सभी घायलों को सीएचसी कूरेभार ले जाया गया। डॉक्टरों ने सत्येंद्र नाथ पांडेय, उनकी पत्नी शशिबाला और रीता देवी को मृत घोषित कर दिया।

इन तीन यात्रियों का अस्पताल में चल रहा है इलाज

घायल तीनों यात्रियों रितेश कुमार पांडेय (26) सोनवर्षा थाना हरसिद्धि जिला मोतिहारी, अशोक चौबे उनकी पत्नी किरन देवी हरसिद्धि मोतिहारी
को राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

तहरीर के आधार पर होगी आगे की कार्रवाई-एसओ कूरेभार

कूरेभार थाने के एसओ शारदेंदु दुबे ने बताया कि मृतकों के शवों को मोर्चरी में रखा गया है। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों से तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button