ब्रेकिंग
बारिश से कच्ची दीवार गिरने से एक ही परिवार के चार लोग मलबे में दबे,7 साल की बच्ची SRN रेफर इलाज जारी नए प्राविधिक सहायक कृषि विभाग को देंगे नया आयाम प्राथमिक विद्यालय और प्राथमिक स्वस्थ केंद्र का जिलाधिकारी नें किया निरीक्षण आयुष्मान कार्ड त्रुटियां बीडीएम पोर्टल से होंगी ठीक : सीएमओं प्रतापगढ़ में 24 अक्टूबर तक निषेधाज्ञा लागू कैदियों को बँधी जेल में राखी! दिखा भावनाओं का संगम वाह रे स्वास्थ्य विभाग एसडीएम की बेटी का लगा दिया एक्सपायरी इंजेक्शन सावन मेला 2026 समापन पर बाबा भयहरणनाथ धाम में मनाया गया बकुलाही नदी पुनरोद्धार दिवस। युधिष्ठिर खोज में यक्ष भी होंगे पुरस्कृत! घोषित होगा यक्ष प्रश्न? क्या मुस्लिम! क्या हिन्दू! सभी बहनों नें भाजपा नेता डॉ आशुतोष त्रिपाठी को राखी बाँधी  
Global भारत न्यूज़अपराधउत्तरप्रदेश

व्यवसाई के घर पर चढ़कर तांडव और आगजनी के बाद पीड़ित पर ही दर्ज हुआ मुकदमा

वीडियो का सच आखिर पुलिस को क्यों नहीं दिखाई पड़ रहा, प्रयागराज के हथिगहा गांव में दबंगों का तांडव, क्या योगी सरकार को बदनाम करने में जुटी नवाबगंज पुलिस?

व्यवसाई के घर पर चढ़कर तांडव और आगजनी के बाद पीड़ित पर ही दर्ज हुआ मुकदमा

 

वीडियो का सच आखिर पुलिस को क्यों नहीं दिखाई पड़ रहा, प्रयागराज के हथिगहा गांव में दबंगों का तांडव, क्या योगी सरकार को बदनाम करने की साजिश ?

 

प्रयागराज, थाना नवाबगंज में रविवार रात करीब 10:30 बजे दबंगों ने एक परिवार पर खुले आम लाठी-डंडों, ईंट-पत्थरों से हमला कर तांडव मचा दिया। मौके पर जमकर हंगामा काटा, आसपास के लोगों के जमा होने के बाद हमलावर भाग निकले। लेकिन मजे की बात यह है कि पीड़ित पर ही मुकदमा लिखा कर पूरे मामले को स्थानीय पुलिस दूसरा रुख देने की कोशिश कर रही है। हथिगहां निवासी विभव गुप्ता ने बताया कि नवाबगंज थाना क्षेत्र का हिस्ट्रीशीटर अपराधी मुन्ना यादव अपनी चारपहिया वाहन को उनके घर के गेट के सामने खड़ी कर शराब पी रहा था। गाड़ी हटाने के लिए कहने पर मुन्ना ने मारपीट पर आमादा हो गया और गाली गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दिया। विभव के परिवार वाले किसी तरह गेट के अंदर छिप कर अपनी जान बचाई लेकिन दबंगों ने ईंट-पत्थर और लाठियों से पिटाई जारी रखी।

मारपीट में विभव गुप्ता के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं, जबकि उनकी मां को गंभीर चोट लगने से अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है। परिवार ने पुलिस को वीडियो साक्ष्य दिखाया, लेकिन नवाबगंज थाना प्रभारी ने फोन नहीं उठाया और उल्टा भुक्तभोगी कालीशंकर (विभव के पिता) को रात से ही थाने में बैठा रखा है। तहरीर देने के बावजूद पुलिस दबंगों का साथ दे रही है, जिससे योगी सरकार की छवि खराब हो रही है। दबंगों का हौसला बुलंद है। जबकि घटना के वीडियो से स्पष्ट है कि हमला विभव के परिवार पर हमला हुआ है, वीडियो में ईंट पत्थर चलाने वालों की देह शैली ( Body laungauge ) किसी भी दृष्टिकोण से पीड़ित होने की नहीं लग रही है।

इस संदर्भ में जब थाना प्रभारी नवाबगंज से संपर्क करने की कोशिश की गई तो फोन हमराही सिपाही ने उठाया और कहा कि साहब व्यस्त है 10 मिनट में बात करते है लेकिन घंटों इंतजार करने के बावजूद थाना प्रभारी फोन पर संपर्क में नहीं आए जिससे पीड़ितों के आरोप सच मालूम पड़ते है कि पुलिस पीड़ितों की जगह हमलावरों का पर कृपा दृष्टि करते नजर आ रही है।

Vinod Mishra

सामाजिक सरोकारो पर सीधी पकड़ और बेबाक पत्रकारिता के लिए समर्पित...ग्लोबल भारत न्यूज़ संस्थान के लिए सेवा

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button