ब्रेकिंग
भयहरणनाथ धाम में हरितालिका तीज मेला में उमड़ी ब्रती नारी शक्तियां ऐसे ही न सौ पढ़ा, न प्रतापगढ़ा नहीं कहा जाता : मुकेश शुक्ला प्रतापगढ़ के चार खण्डों के संयुक्त तत्वावधान में प्रमुखजन गोष्ठी संपन्न। हरितालिका तीज पर आज लोक भारती द्वारा वृक्षरक्षा संकल्प का आयोजन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, प्रतापगढ़ के द्वारा संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में प्रमुख जन गोष्ठी का... क्रीड़ा भारती प्रतापगढ़ नें नियोजन बैठक में खिलाड़ियों की माताओं को दिया जीजा माता सम्मान कल! भयहरणनाथ में हरितालिका तीज मेला दौरान वृक्षरक्षा संकल्प सुहागिनों को पौध वितरण पूर्व संध्या पर स... यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर प्रतापगढ़ में सरकारी बैंकों के समस्त अधिकारी कर्मचारी हड़... सिद्धार्थ नें किया प्रतापगढ़ को गौरवान्वित, UPSSSC की परीक्षा उत्तीर्ण कर बने कनिष्ठ सहायक उत्तर प्रदेश शासन द्वारा गठित उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा आर्थिक...
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

शिक्षा से ही दूर हो सकता है समाज की कुरीतियां- राघवेन्द्र शुक्ल

आनन्दवन कालेज में वार्षिक रिजल्ट डे पर आयोजित हुआ कार्यक्रम

आनन्दवन कालेज में वार्षिक रिजल्ट डे पर आयोजित हुआ कार्यक्रम

प्रतापगढ़। शहर स्थित आनंदवन इंटर कॉलेज का वार्षिक रिजल्ट डे कार्यक्रम विद्यालय के प्राचार्य राघवेन्द्र नाथ शुक्ल के देख-रेख में संपादित हुआ। सर्वप्रथम मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीपप्रज्वलन कर सरस्वती वंदना व यूकेजी के बच्चों के द्वारा वेलकम डांस से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।

इस मौके पर शिक्षा व संस्कार के महत्व पर प्रकाश डाला। इस दौरान ऋचा, रीना पाल, अंशू और प्रिया मैडम के संयोजन में अर्जुन,रिशांक, दिवाकर, ऋषभ आर्य ने मिलकर नशा मुक्ति का मंचन किया। शुभ्रा,अनन्या, आराध्या, प्रज्ञा, शुभांशु,अथर्व, शीतल, वंश और संस्कार ने कंजूस पंडित और मूर्ख नौकर की प्रस्तुति कर लोगों को भाव विभोर कर दिया। नीलम और अनुपमा मैडम के संजोजन मे मोबाइल का दुष्प्रभाव पर इशिका आर्य,अनुष्का, खुशी, वैष्णवी व कक्षा 8 के छात्रों ने मिलकर और ब्रेनोब्रेन क्विज अबेकस का आयोजन हुआ जिसमे क्षितिज श्रीवास्तव प्रथम स्थान प्राप्त किये और उनको पुरस्कृत किया गया। तदुपरांत प्रत्येक कक्षा के प्रथम، द्वितीय एवं तृतीय स्थान हासिल करने वाले छात्रों को विद्यालय की ओर से पुरूस्कृति कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रदीप शुक्ला एवं सत्यवान मौर्य ने किया।

इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य राघवेंद्र शुक्ला ने कहा कि समाज में फैली कुरीतियों से शिक्षा ही लड़ सकती है, जिसमें आज बच्चों के साथ बच्चियों भी कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि पूरा विश्वास है कि विद्यालय से प्राप्त शिक्षा समाज की कुरीतियों को दूर करेगी। इस मौके पर बतौर प्रमुख रूप से आनंद ओझा वैभव श्रीवास्तव,सरिता गुप्ता, पूनम श्रीवास्तव, उदय सिंह, आशु, सहित सैकड़ो अभिभावक उपस्थित रहे ।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button