ब्रेकिंग
जिला बार एसोसिएशन चुनाव में कुल 356 मतदाताओं में से 349 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का किया प्रयोग,कल ... भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ का सत्ताइसवें स्थापना दिवस मनाया गया। लायंस क्लब इंटरनेशनल द्वारा वृहद वृक्षारोपण रानीगंज के विकास को लेकर सीएम योगी से मिले निवर्तमान विधायक धीरज ओझा सुल्तानपुर: सरस्वती शिशु विद्या मंदिर कमैचा चांदा में आयोजित हुई छात्र संसद  लोक भारती प्रतापगढ़ के आह्वान पर विभिन्न संगठनों नें किया देववृक्ष हरिशंकरी रोपण। सार्वजनिक विकास तथा जन जन की आवश्यकता पर सदैव खरे उतरे हैं प्रमोद तिवारी- तनुज पुनिया 65वें श्री माधव मंदिर वार्षिकोत्सव एवं श्री जगन्नाथ रथ महोत्सव के दूसरे दिन सामूहिक सुंदरकाण्ड पाठ स... पीएम आवास योजना 4.0 के तहत उत्तर प्रदेश को मिले 6,18,482 नए पक्के मकान-- केशव मौर्य।। 19 जुलाई से बकुलाही के अवशेष कार्यों को पूर्ण कराने हेतु रचनात्मक संघर्ष शुरू होगा।
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

गंगा में श्रद्धालुओं ने लगाई पुण्य की डुबकी

(प्रतापगढ़. कुंडा,) मौनी अमावस्या पर्व पर पुण्य की डुबकी लगाने को श्रद्धालुओं की भीड़ गंगा घाटों पर जुटी। भोर से ही हर-हर गंगे के जयकारे संग श्रद्धालु गंगा में डुबकी लगाते, पूजन अर्चन करते रहे।

देवी मंदिर और शिव मंदिरों पर भी भक्तों की भीड़ रही। मौनी अमावस्या के महत्वपूर्ण स्नान पर्व पर गंगा में मौन की डुबकी लगाने को मंगलवार शाम से ही श्रद्धालुओं की भीड़ घाटों पर जुटने लगी थी। मानिकपुर के शाहाबाद, कालाकांकर, करेंटी, नौबस्ता, जहानाबाद और हौदेश्वरनाथ गंगा घाट पर भोर से ही हर-हर गंगे के जयकारे संग श्रद्धालु गंगा में पुण्य की डुबकी लगाने लगे।

गंगा स्नान के बाद दान कर ब्राह्मणों से आशीर्वाद लिया। दोपहर बाद तक श्रद्धालु गंगा में डुबकी लगाते रहे। मानिकपुर में गंगा स्नान के बाद भक्तों की भीड़ सिद्ध पीठ मां ज्वाला देवी मंदिर पर पहुंची। हौदेश्वरनाथ धाम पर शिव भक्तों की भीड़ भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करने को उमड़ी। गंगा जल से अभिषेक कर भांग धतूरा, बेल पत्र, फल, फूल से विधि विधान से पूजन कर आशीर्वाद लिया। मेला प्रबंधक जुगनू विश्वकर्मा के निर्देशन में कार्यकर्ता श्रद्धालुओं की व्यवस्था में लगे रहे।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button