ब्रेकिंग
भयहरणनाथ धाम में हरितालिका तीज मेला में उमड़ी ब्रती नारी शक्तियां ऐसे ही न सौ पढ़ा, न प्रतापगढ़ा नहीं कहा जाता : मुकेश शुक्ला प्रतापगढ़ के चार खण्डों के संयुक्त तत्वावधान में प्रमुखजन गोष्ठी संपन्न। हरितालिका तीज पर आज लोक भारती द्वारा वृक्षरक्षा संकल्प का आयोजन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, प्रतापगढ़ के द्वारा संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में प्रमुख जन गोष्ठी का... क्रीड़ा भारती प्रतापगढ़ नें नियोजन बैठक में खिलाड़ियों की माताओं को दिया जीजा माता सम्मान कल! भयहरणनाथ में हरितालिका तीज मेला दौरान वृक्षरक्षा संकल्प सुहागिनों को पौध वितरण पूर्व संध्या पर स... यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर प्रतापगढ़ में सरकारी बैंकों के समस्त अधिकारी कर्मचारी हड़... सिद्धार्थ नें किया प्रतापगढ़ को गौरवान्वित, UPSSSC की परीक्षा उत्तीर्ण कर बने कनिष्ठ सहायक उत्तर प्रदेश शासन द्वारा गठित उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा आर्थिक...
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

नगर कोतवाली पुलिस और स्पेशल टीम ने 25 हजार का इनामियां शातिर आमिर को किया गिरफ्तार

एक युवती को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का है आरोप

नगर कोतवाली पुलिस और स्पेशल टीम ने 25 हजार का इनामियां शातिर आमिर को किया गिरफ्तार

एक युवती को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का है आरोप

प्रतापगढ़। खबर प्रतापगढ़ से है जहां नगर कोतवाली पुलिस और स्पेशल टीम ने 25 हजार के इनामी आरोपी आमिर को वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया, इनामिया आरोपी आमिर पर एक युवती को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप है।

पूरा मामला। आपको बता दे बीते 2 जुलाई 2018 का है, जब नगर कोतवाली थाना क्षेत्र के एक महिला की बेटी को आमिर पुत्र शमीम, निवासी लल्लापुर कुल्लेडार, वाराणसी, अपने साथी फरमान पुत्र मोईनउद्दीन, निवासी भैसौना (हरिकापुर), रानीगंज, प्रतापगढ़ की मदद से घर से भगा ले गया था। पीड़िता की मां ने जब आमिर से संपर्क किया,तो उसने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी थी। इस संबंध में कोतवाली नगर थाने में मामला दर्ज किया गया था।

प्रतापगढ़ के एसपी दीपक भूकर ने जानकारी देते हुए बताया कि आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। आरोपी आमिर पर पॉक्सो एक्ट के तहत भी मामला दर्ज है। उसे वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन के पास से पकड़ा गया। उसका पता लोहता धमरिया, गुलजार नगर कॉलोनी, थाना लोहता, वाराणसी है और वर्तमान में वह लल्लापुरा कुन्ना द्वार, थाना सिगरा वाराणसी में रह रहा था।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button