ब्रेकिंग
डिप्टी सीएम ने उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन स्‍वयं सहायता समूहों की जानकारी लेते हुए अधिक... फर्जी पत्रकारों पर रोक के लिए प्रदेशभर में परिपत्र जारी करने की मांग। नकल माफियाओं के विरुद्ध कठोर कानून बनाने की मांग। भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष ने प्रभात पाठक क्लासेज लखनऊ में छात्र-छात्राओं से संवाद किया। युवा क्रांति के कार्यकर्ताओं ने महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद की मनाई जयंती अमर शहीद चंद्रशेखर आज़ाद का जीवन राष्ट्रभक्ति,त्याग और अदम्य साहस की अमर गाथा है-- केशव प्रसाद मौर्य जनहित के मुद्दों पर भाजपा नेता चन्द्रमणि पाण्डेय 'सुदामा' ने राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष को सौंपा ज्... प्रधानाचार्य परिषद- इकाई तहसील फूलपुर के अध्यक्ष बने डॉ अरविन्द कुमार और मंत्री बने विनोद कुमार सिंह... कुंडा में भाजपा के बूथ सम्मेलन में गरजा विकास का मुद्दा, सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का हुआ बखान रानीगंज में भाजपा बूथ अध्यक्ष सम्मेलन संपन्न,मजबूत बूथ ही संगठन की सबसे बड़ी शक्ति-- धीरज ओझा।
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

प्रतापगढ़ में भारतीय किसान संघ की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न।

भारतीय किसान संघ, उत्तर प्रदेश (काशी प्रांत) के तत्वावधान में जनपद प्रतापगढ़ में जिला कार्यकारिणी एवं विकास खंड अध्यक्ष/मंत्रियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

प्रतापगढ़ में भारतीय किसान संघ की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न।

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय
ग्लोबल भारत न्यूज
प्रतापगढ़, 23 मार्च।

भारतीय किसान संघ, उत्तर प्रदेश (काशी प्रांत) के तत्वावधान में जनपद प्रतापगढ़ में जिला कार्यकारिणी एवं विकास खंड अध्यक्ष/मंत्रियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

इस बैठक में अखिल भारतीय महामंत्री आदरणीय मोहिनी मोहन मिश्र जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
जबकि बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष जी ने की।

कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता, भगवान बलराम एवं दत्तोपंत ठेंगड़ी जी के चित्रों पर माल्यार्पण, दीप प्रज्वलन एवं ध्वजारोहण के साथ हुई।

मुख्य अतिथि मोहिनी मोहन मिश्र जी ने अपने संबोधन में संगठन विस्तार, किसानों की समस्याओं एवं गौ-आधारित जैविक खेती के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव तक संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।
उन्होंने बताया कि भारतीय किसान संघ अपने 50 वर्ष पूर्ण करने जा रहा है।

इसअवसर पर जिले के सभी विकास खंडों एवं ग्राम समितियों में व्यापक स्तर पर संगठन विस्तार अभियान चलाया जाएगा। प्रतापगढ़ जिले के कार्यकर्ताओं ने इस अवसर पर जिले में 50 हजार सदस्यता का लक्ष्य निर्धारित किया।

सभी खंडों के कार्यकर्ताओं ने अपने अपने खंड का प्रशिक्षण वर्ग भी तय किया।

कार्यक्रम में काशी प्रांत के संगठन मंत्री राम चेला जी, भारतीय किसान संघ प्रतापगढ़ के जिलाध्यक्ष डा० महेश प्रताप सिंह, प्रांत प्रचार प्रमुख डॉ. मान सिंह जी, प्रांत महिला प्रमुख अंतिम जी, प्रतापगढ़ विभाग के संघ चालक माननीय रमेश जी एवं विभाग प्रचारक आदरणीय ओम प्रकाश जी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रतिनिधि अंजनी सिंह जी, लल्ला सिंह नेता जी, जिला उपाध्यक्ष कुंवर राहुल सिंह जी, जिला मंत्री हौसला प्रसाद वर्मा जी, जिला कार्यालय मंत्री राम सिंह जी, अभिषेक शर्मा जी, कमलेश जी, सुभाष सेठ जी, अश्वनी जी, छेदी लाल चौरसिया जी, उदय जी, राजेश जी, शशिकांत मिश्रा जी, कौशलेंद्र सिंह जी, दिनेश जी एवं अन्य कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
बैठक का समापन संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के संकल्प के साथ हुआ।

DrShakti KumarPandey

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय अंग्रेजी साहित्य के प्रोफेसर और विभागाध्यक्ष रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में टाइम्स ऑफ इंडिया, नवभारत टाइम्स और यूएनआई के पत्रकार रहे हैं। आजकल 'ग्लोबल भारत' मासिक पत्रिका और न्यूज पोर्टल के प्रधान सम्पादक हैं।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button