ब्रेकिंग
कलेक्ट्रेट परिसर में चकबन्दी अधिकारी सदर प्रथम न्यायालय का डीएम ने किया उद्घाटन पेट्रोल पम्पों पर बॉटल-जरकिन में खुला पेट्रोल बिक्री पर पूर्ति विभाग ने लगाई रोक कुंडा के जाम में फंसे मंडलायुक्त और आईजी, बदहाल ट्रैफिक व्यवस्था की खुली पोल खनवारी नहर में डूबी 3 बच्चियों में से दो का शव बरामद एक की तलाश जारी भक्ति और उल्लास के रंग में सराबोर हुआ मनगढ़ धाम, हजारों अनुयायियों ने फूलों और गुलाल से खेली होली प्रतापगढ़ में समझौते के बाद भी हुआ कत्ल! 15 साल पुरानी रंजिश में सलीम की गोली मारकर हत्या, दहला मांध... प्रतापगढ़ का 'द केरल स्टोरी': 12 साल बाद 'शेर अली' से फिर संतोष शुक्ल बने, मंत्रोच्चार के बीच हुई घर... पूरे बेंदुआ में निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन हुआ। कुंडा में चरमराती कानून-व्यवस्था! जाम से जकड़ा शहर, अवैध गतिविधियों की चर्चाएं तेज—नवागत कोतवाल मनोज... उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ प्रतापगढ़ की मांधाता इकाई द्वारा विकासखंड मुख्यालय पर कार्यशाला स...
उत्तरप्रदेशबहराइच

बहराइच: सुजौली में तेंदुए का तांडव, 13 बकरियों को उतारा मौत के घाट

बकरी पालन केंद्र में घुसकर दो दर्जन मवेशियों पर किया हमला, 6 घायल

सुजौली (बहराइच)। थाना सुजौली क्षेत्र के सुजौली गांव में रविवार की रात तेंदुए ने खूंखार रूप दिखाते हुए भारी तबाही मचाई। जंगल से निकलकर आबादी में दाखिल हुए तेंदुए ने एक बकरी पालन केंद्र पर हमला कर 13 बकरियों को मार डाला, जबकि छह अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। इस घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है और ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने की मांग की है।

​सोतिया नाला के समीप रहने वाले मनीष मौर्य अपने घर के पास ही बकरी पालन करते हैं। रविवार रात जब परिवार सो रहा था, तभी आदमखोर तेंदुए ने बाड़े में घुसकर बकरियों के झुंड पर हमला बोल दिया। सुबह जब मनीष बाड़े में पहुंचे तो वहां का मंजर देख उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। चारों ओर लहूलुहान बकरियां पड़ी थीं।

​पशु चिकित्सकों ने किया उपचार

सूचना के बाद मौके पर पहुंचे पशु चिकित्सक विपिन बिहारी और सहायक पशु चिकित्सक ललित सिंह ने घायल बकरियों का आनन-फानन में उपचार शुरू किया। पीड़ित ने आर्थिक नुकसान की भरपाई के लिए वन विभाग को प्रार्थना पत्र दिया है।

​वन विभाग की टीम सक्रिय

ग्रामीणों का कहना है कि तेंदुए की मौजूदगी से शाम ढलते ही लोग घरों में कैद होने को मजबूर हैं। वन विभाग को सूचित कर दिया गया है, जिसने क्षेत्र में गश्त बढ़ाने का आश्वासन दिया है।

 

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button