ब्रेकिंग
लिंक से द ग्रेट अजगरा डिबेट में बनो प्रतिभागी तहसील बार एसोसिएशन सदर का शपथ ग्रहण समारोह हुआ सम्पन्न निष्पक्ष एवं पारदर्शी होगा द अजगरा डिबेट : डी एम अभिषेक पाण्डेय 11 सितंबर को हमीरपुर में 723 स्थलों पर हरिशंकरी रोपण संवेदना महिला उत्थान समिति की मेहंदी प्रतियोगिता संपन्न, अनामिका को प्रथम स्थान  करौधाही स्कूल में भंडारा शनिवार को अजगरा ईवेंट में द ग्रेट अजगरा डिबेट! मंच पर होंगे जिले के सुपर एट संगठन सृजन अभियान के तहत प्रतापगढ़ विधानसभा क्षेत्र के सड़वा चण्डिका ब्लॉक व मंगरौरा ब्लॉक में बैठके... कान्हा इन्फ्राटेक ग्रुप के नवीन आफिस का उद्घाटन। बकुलाही नदी जल समस्या का प्रकृति नें निकाला समाधान
Global भारत न्यूज़उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

मानिकपुर में रफ्तार का कहर: 65 वर्षीय मोहम्मद रफीक उर्फ मुन्नक की दर्दनाक मौत

बाजार से घर लौटते समय अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, पांच बेटियों के सिर से उठा पिता का साया

मानिकपुर में रफ्तार का कहर: 65 वर्षीय मोहम्मद रफीक उर्फ मुन्नक की दर्दनाक मौत

बाजार से घर लौटते समय अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, पांच बेटियों के सिर से उठा पिता का साया

मानिकपुर थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया, जहां एक अज्ञात वाहन की टक्कर से 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे ने एक गरीब परिवार को गहरे संकट में डाल दिया है। आपको बता दे कि मानिकपुर थाना क्षेत्र के मोहतरमपुर निवासी 65 वर्षीय मोहम्मद रफीक उर्फ मुन्नक की बुधवार सुबह एक सड़क हादसे में मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, रफीक सुबह करीब 10 बजे मानिकपुर बाजार से अपने घर लौट रहे थे। ²जैसे ही वह लटातार के पास पहुंचे, तभी तेज रफ्तार से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि रफीक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े।
हादसे के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तुरंत उन्हें उठाकर नजदीकी चिकित्सक के पास पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और परिजन मौके पर पहुंच गए। मृतक की पत्नी का नाम सीमा बानो है। परिवार में उनकी पांच बेटियां—रबीना, सबीना, गुड़िया, असफिया और अशफा हैं। इनमें से तीन बेटियों की शादी हो चुकी है, जबकि दो की शादी अभी बाकी है।
मोहम्मद रफीक मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनकी अचानक मौत से परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है और पूरे इलाके में शोक की लहर है। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इंस्पेक्टर नरेंद्र सिंह के अनुसार, मामले की जांच की जा रही है और तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button