ब्रेकिंग
कुंडा में 1.20 करोड़ की लागत से सड़क निर्माण व चौड़ीकरण का शिलान्यास कुंडा में एसपी दीपक भूकर का पैदल मार्च, सुरक्षा व यातायात व्यवस्था पर सख्त रुख प्रतापगढ़: दबंगों के हौसले बुलंद, महिला और उसकी बेटी को अपहरण की धमकी देकर मांगी 10 लाख की रंगदारी कंधों पर किताबें नहीं, सपनों का बोझ—भारी बस्तों तले दबता बचपन आखिर कब तक? खाकी का मान: कानपुर नगर में तैनात आरक्षी बना पीसीएस अधिकारी प्रतापगढ़ में औद्योगिक क्रांति की दस्तक: रायगढ़ में बनेगा इंडस्ट्रियल पार्क, यूपीडा टीम ने किया निरी... खड़गे पर टिप्पणी को लेकर सियासत गरम, करुण पाण्डेय बोले—यह दलित समाज का अपमान कुंडा के करेंटी प्राथमिक विद्यालय में अव्यवस्था: इंचार्ज अनुपस्थित, मिड डे मील पर सवाल अनदेखी से नाराज़ किसानों का बिगड़ा सब्र, एसडीएम कार्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू प्रतापगढ़ में शपथ समारोह में बुलाकर MLA को रोका, गेट बंद कर अपमान, CM से शिकायत
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

दलित युवती के मामले में एसपी का बड़ा एक्शन, प्रभारी निरीक्षक और चौकी इंचार्ज लाइन हाजिर

प्रतापगढ़,। दलित युवती के साथ गैंगरेप और हत्या के मामले में एसपी ने बड़ा एक्शन लिया है। प्रभारी निरीक्षक रानीगंज आदित्य सिंह और दुर्गागंज के चौकी इंचार्ज रोहित यादव को एसपी ने लाइन हाजिर कर दिया है।

इस मामले में इंस्पेक्टर रानीगंज आदित्य कुमार सिंह और चौकी इंचार्ज रोहित यादव की लापरवाही के कारण दूर्गागंज में बवाल हुआ था। क्राइम ब्रांच प्रभारी इंस्पेक्टर श्रवण कुमार सिंह को रानीगंज थाने की कमान सौंपी गई है।

इस मामले में कई अन्य पुलिस अधिकारियों का भी तबादला किया गया है। इंस्पेक्टर गुलाब चंद्र सोनकर कंधई के कोतवाल बनाए गए हैं, जबकि इंस्पेक्टर अवन दीक्षित को पट्टी कोतवाली की कमान सौंपी गई है। पट्टी कोतवाल आलोक कुमार से थानेदारी छीन ली गई है।

इसके अलावा, सोशल मीडिया सेल के इंचार्ज भी बदले गए हैं। आसपुर देवसरा और नवाबगंज के थानाध्यक्षों की भी अदला-बदली की गई है। थानाध्यक्ष आसपुर देवसरा संतोष कुमार सिंह को नवाबगंज थाने का चार्ज सौंपा गया है, जबकि धीरेन्द्र ठाकुर आसपुर देवसरा के इंचार्ज बनाए गए हैं।

इस मामले में एसपी का यह बड़ा एक्शन पुलिस विभाग में बड़े बदलाव का संकेत दे रहा है।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button