ब्रेकिंग
प्रतापगढ़ जीआरपी को मिली 47 लाख की बड़ी सौगात,DG रेलवे ने किया प्री-फैब्रिकेटेड बैरक का उद्घाटन योग की असली कसौटी है भागदौड़ भरी जिंदगी में भी परमात्मा की याद में रहना: राजयोगिनी शिवानी दीदी करुण पाण्डेय बने उपाध्यक्ष पूर्वी जोन जज देवता नहीं — जनता के सेवक मिशन शक्ति के तहत छात्राओं को किया जागरूक, थानाध्यक्ष धनंजय राय का हुआ सम्मान। नाले में उतराता मिला 42 वर्षीय युवक का शव, प्रतापगढ़: आसपुर देवसरा में जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, वृद्ध की पीट-पीटकर हत्या, बेटा गंभीर, दो महि... प्रतापगढ नशे के सौदागरों पर बड़ा प्रहार - 40 ग्राम MD ड्रग्स के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार, स्विफ्ट कार जब... प्रतापगढ़ सदर सीट पर फिर दावेदारी, कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल का ऐलान - 2027 में सदर और विश्वनाथगंज से... पुस्तक मेला कार्निवाल में साहित्य और रचनात्मकता का उत्सव, 15 अक्टूबर को होगा ‘शब्द सम्मान 2026’
उत्तरप्रदेशप्रयागराज

ऐतिहासिक फांसी इमली चौफटका पर ध्वजारोहण, घुमंतु समाज के साथ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का विशेष कार्यक्रम सम्पन्न।

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, प्रयाग दक्षिण भाग के की ओर से ऐतिहासिक फांसी इमली चौफटका के निकट ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

ऐतिहासिक फांसी इमली चौफटका पर ध्वजारोहण, घुमंतु समाज के साथ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का विशेष कार्यक्रम सम्पन्न।

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय
ग्लोबल भारत न्यूज नेटवर्क

प्रयागराज, 15 अगस्त 2025

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, प्रयाग दक्षिण भाग के की ओर से ऐतिहासिक फांसी इमली चौफटका के निकट ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

यह कार्यक्रम विशेष रूप से घुमंतु जाति के बंधुओं के साथ सम्पन्न हुआ।

इस अवसर पर वक्ताओं ने स्वतंत्रता आंदोलन में भारत के घुमंतु समाज के अद्वितीय योगदान को स्मरण किया।

उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद यह समाज मूल धारा से अलग-थलग कर दिया गया, जबकि इनकी निपुणता और विविध कौशल देश के हर क्षेत्र में योगदान दे सकते हैं।

कार्यक्रम के माध्यम से यह संकल्प लिया गया कि घुमंतु समाज को राष्ट्र की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे, ताकि यह समाज अपने ज्ञान, कला और श्रम से पुनः देश की प्रगति में सक्रिय भागीदारी निभा सके।

कार्यक्रम में मा. नगर संघचालक श्री विजय जी, विभाग शारीरिक शिक्षण प्रमुख श्री शिव प्रकाश जी, विभाग घूमंतु कार्य प्रमुख श्री अमित शाश्वत जी, तथा भाग घूमंतु कार्य प्रमुख कैलाश जी उपस्थित रहे।

DrShakti KumarPandey

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय अंग्रेजी साहित्य के प्रोफेसर और विभागाध्यक्ष रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में टाइम्स ऑफ इंडिया, नवभारत टाइम्स और यूएनआई के पत्रकार रहे हैं। आजकल 'ग्लोबल भारत' मासिक पत्रिका और न्यूज पोर्टल के प्रधान सम्पादक हैं।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button