ब्रेकिंग
पंच परमेश्वर विद्यापीठ सलाहकार परिषद की पहली ऑनलाइन बैठक संपन्न। वीरता और न्याय की प्रतीक, मालवा की महारानी वीरांगना लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की जन्म जयंती मनाई गई। वरिष्ठ पत्रकार पारस अमरोही का निधन हुआ। संयुक्त अधिवक्ता संघ की कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न। स्वास्थ्य के साथ-साथ पर्यावरण को भी दूषित करता है तम्बाकू- एडीजे थाईलैंड में डॉ. विनय कुमार श्रीवास्तव को डॉक्टरेट की मानद उपाधि से किया गया सम्मानित। विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर दंत चिकित्सा शिविर कल डीएम की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न साल्सा द्वारा विधिक सेवाओं सम्बन्धी ली गई जानकारी तुलसीसदन में महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम का किया गया आयोजन
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

वीर जवानों और जान गंवाने वाले निर्दोष नागरिकों को कांग्रेस जनों ने मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजली अर्पित किया गया।

पार्टी के जिलाध्यक्ष डॉ.नीरज त्रिपाठी ने कहा कि "ऑपरेशन सिंदूर" में कई वीर जवान व आम नागरिक शहीद हो गए, जिनकी याद में यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

वीर जवानों और जान गंवाने वाले निर्दोष नागरिकों को कांग्रेस जनों ने मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजली अर्पित किया गया।

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय
राज्य संवाददाता
ग्लोबल भारत न्यूज

प्रतापगढ़, 13 मई।

पार्टी के जिलाध्यक्ष डॉ.नीरज त्रिपाठी ने कहा कि “ऑपरेशन सिंदूर” में कई वीर जवान व आम नागरिक शहीद हो गए, जिनकी याद में यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

जिला कांग्रेस कमेटी प्रतापगढ़ के तत्वाधान में कांग्रेसजनों ने अम्बेडकर चौराहा स्थित बाबा साहब डॉ.भीम राव अम्बेडकर जी के प्रतिमा के समक्ष भारत पाक से संघर्ष में शहीद हुए अपने वीर जवानों और जान गंवाने वाले निर्दोष नागरिकों को मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजली अर्पित किया गया।

इस अवसर पर 2 मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना किया गया।

डा० नीरज त्रिपाठी ने कहा कि इसी परिपेक्ष में आज हम तमाम कांग्रेसजन यहां इकट्ठा होकर उन शहीदों को नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।

श्री त्रिपाठी ने कहा कि शहीद जवानों की शहादत को कभी भुलाया नहीं जा सकता. उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री आयरन लेडी इन्दिरा गांधी जी को याद करते हुए कहा कि आतंकवाद का खात्मा तथा देश के आवाम की सुरक्षा की गारंटी के लिए दृढ़ इच्छा शक्ति का होना बहुत जरूरी है।

उन्होंने कहा कि देश आशा एवं उम्मीद करता है कि शांति की दिशा में कदम बढ़ाते हुए सीजफायर से दोनों देशों के बीच आपसी विश्वास, शांति की बहाली और विकास का अवसर मिलेगा।

कांग्रेस सेवादल के जिला उपाध्यक्ष राम रतन तिवारी ने कहा कि विशेषकर अमेरिका के राष्ट्रपति द्वारा सीजफायर की घोषणा सहित जो घटनाक्रम सामने आए हैं, उन पर सरकार को अपना पक्ष रखना चाहिए। इसके लिए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे जी और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जी ने विशेष सत्र और सर्वदलीय बैठक की मांग करी है।

इस अवसर पर कोषाध्यक्ष वेदांत तिवारी, कांग्रेस सेवादल के प्रदेश के उपाध्यक्ष प्रेम शंकर द्विवेदी, नगर प्रभारी मो. इश्तियाक मुनीश्वर प्रसाद सरोज, सरोज कश्यप, मकरंद शुक्ला, के.के शुक्ला, एडवोकेट सी बी सिंह, यूथ कांग्रेस के प्रदेश सचिव मो.हुजैफ, सुरेश मिश्रा, मो.वसीम, मो.इदरीशी, मो.जावेद, एहसान अहमद, चंद्रनाथ शुक्ला, शुभम मिश्रा, अभय किशोर त्रिपाठी, नूर आलम, आशीष शुक्ला, रियाज सुलतान, आशा देवी, सुमन कलश पाण्डेय, जीशान, सैफी इत्यादि लोग उपस्थित रहें।

DrShakti KumarPandey

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय अंग्रेजी साहित्य के प्रोफेसर और विभागाध्यक्ष रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में टाइम्स ऑफ इंडिया, नवभारत टाइम्स और यूएनआई के पत्रकार रहे हैं। आजकल 'ग्लोबल भारत' मासिक पत्रिका और न्यूज पोर्टल के प्रधान सम्पादक हैं।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button