ब्रेकिंग
भयहरणनाथ धाम में हरितालिका तीज मेला में उमड़ी ब्रती नारी शक्तियां ऐसे ही न सौ पढ़ा, न प्रतापगढ़ा नहीं कहा जाता : मुकेश शुक्ला प्रतापगढ़ के चार खण्डों के संयुक्त तत्वावधान में प्रमुखजन गोष्ठी संपन्न। हरितालिका तीज पर आज लोक भारती द्वारा वृक्षरक्षा संकल्प का आयोजन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, प्रतापगढ़ के द्वारा संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में प्रमुख जन गोष्ठी का... क्रीड़ा भारती प्रतापगढ़ नें नियोजन बैठक में खिलाड़ियों की माताओं को दिया जीजा माता सम्मान कल! भयहरणनाथ में हरितालिका तीज मेला दौरान वृक्षरक्षा संकल्प सुहागिनों को पौध वितरण पूर्व संध्या पर स... यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर प्रतापगढ़ में सरकारी बैंकों के समस्त अधिकारी कर्मचारी हड़... सिद्धार्थ नें किया प्रतापगढ़ को गौरवान्वित, UPSSSC की परीक्षा उत्तीर्ण कर बने कनिष्ठ सहायक उत्तर प्रदेश शासन द्वारा गठित उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा आर्थिक...
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

डीएम एवं एसपी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस कुण्डा में सुनी जनता की समस्यायें, 25 मामलों का मौके पर हुआ निस्तारण

राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम भेजकर भूमि विवादों का निस्तारण करायें-डीएम।

डीएम एवं एसपी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस कुण्डा में सुनी जनता की समस्यायें, 25 मामलों का मौके पर हुआ निस्तारण

राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम भेजकर भूमि विवादों का निस्तारण करायें- डीएम ।।

गौरव तिवारी जिला संवाददाता प्रतापगढ़।

प्रतापगढ़। कुण्डा तहसील में शनिवार को आयोजित जिला स्तरीय सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम शिव सहाय अवस्थी एवं एसपी डा0 अनिल कुमार ने जनता की समस्याओं को सुना एवं उनके समाधान के निर्देश दिये। कुण्डा तहसील सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 307 फरियादी अपनी समस्याओं के निस्तारण हेतु उपस्थित हुये जिनमें से राजस्व विभाग की 25 शिकायतों का मौके पर निस्तारण कराया गया एवं शेष मामलों को सम्बन्धित अधिकारियों को सौपते हुये गुणवत्तापूर्ण और शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिय गये। सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल प्राप्त 307 शिकायतों में से 172 शिकायतें राजस्व विभाग से, पुलिस विभाग से 66, विकास विभाग से 26, समाज कल्याण विभाग से 04, शिक्षा विभाग से 04, स्वास्थ्य विभाग से 04 एवं 31 अन्य विभागों से सम्बन्धित शिकायते प्राप्त हुई।

जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिन विभागों की कम शिकायतें प्राप्त हुई है वह सम्पूर्ण समाधान दिवस के उपरान्त मौके पर जाकर उसकी जांच एवं निराकरण कराते हुये मुख्यालय के लिये प्रस्थान करेगें। डीएम ने अधिकारियों को स्पष्ट रूप से निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायतो को गम्भीरता से लेते हुये समय सीमा में निस्तारित करें। भूमि विवाद प्रकरणों के निस्तारण हेतु राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम गठित करते हुये त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये। जिलाधिकारी ने कहा कि जन शिकायतों का निस्तारण शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता में है, शासन का उद्देश्य है कि कोई भी व्यक्ति न्याय से वंचित न रहे, सभी शिकायतों का निस्तारण गुणवत्ता के साथ समयबद्ध तरीके से हो। उन्होने कहा कि कोई भी गरीब व्यक्ति किसी कल्याणकारी योजनाओं से वंचित न रहने पाये, इसका विशेष ध्यान दिया जाये। सम्पूर्ण समाधान दिवस के उपरान्त जिलाधिकारी ने तहसील कुण्डा परिसर में कार्यालय उप निबन्धक कुण्डा भवन का शिलान्यास भी किया। सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर उपजिलाधिकारी कुण्डा, तहसीलदार सहित जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button