ब्रेकिंग
लायंस क्लब इंटरनेशनल द्वारा वृहद वृक्षारोपण रानीगंज के विकास को लेकर सीएम योगी से मिले निवर्तमान विधायक धीरज ओझा सुल्तानपुर: सरस्वती शिशु विद्या मंदिर कमैचा चांदा में आयोजित हुई छात्र संसद  लोक भारती प्रतापगढ़ के आह्वान पर विभिन्न संगठनों नें किया देववृक्ष हरिशंकरी रोपण। सार्वजनिक विकास तथा जन जन की आवश्यकता पर सदैव खरे उतरे हैं प्रमोद तिवारी- तनुज पुनिया 65वें श्री माधव मंदिर वार्षिकोत्सव एवं श्री जगन्नाथ रथ महोत्सव के दूसरे दिन सामूहिक सुंदरकाण्ड पाठ स... पीएम आवास योजना 4.0 के तहत उत्तर प्रदेश को मिले 6,18,482 नए पक्के मकान-- केशव मौर्य।। 19 जुलाई से बकुलाही के अवशेष कार्यों को पूर्ण कराने हेतु रचनात्मक संघर्ष शुरू होगा। जनपद न्यायाधीश ने किया वृक्षारोपण,जिला जज ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश यूपी भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष डा. रोहित मिश्रा ने रविवार को पदभार संभाला।
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

“संविधान रक्षक अभियान” व “संगठन सृजन अभियान” गौरा विकास खण्ड के बोर्रा ग्रामसभा में।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता कांग्रेस के निवर्तमान अध्यक्ष डा० नीरज त्रिपाठी व संचालन निवर्तमान जिला सचिव अरविंद तिवारी व आभार ज्ञापन गौरा ब्लाक अध्यक्ष चरण सिंह यादव ने किया l

“संविधान रक्षक अभियान” व “संगठन सृजन अभियान” गौरा विकास खण्ड के बोर्रा ग्रामसभा में।

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय
राज्य संवाददाता
ग्लोबल भारत न्यूज

प्रतापगढ़, 9 फरवरी।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता कांग्रेस के निवर्तमान अध्यक्ष डा० नीरज त्रिपाठी व संचालन निवर्तमान जिला सचिव अरविंद तिवारी व आभार ज्ञापन गौरा ब्लाक अध्यक्ष चरण सिंह यादव ने किया l

कार्यक्रम की शुरुआत संविधान निर्माता डॉ0 भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया।

इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेस जनों को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष डॉ0नीरज त्रिपाठी ने कहा कांग्रेस नेताओं और हमारी आजादी के दीवानों ने अपनी जान की बाजी लगाकर देश को आजादी दिलाई और एक ऐसा संविधान दिया जिसमें सभी वर्गों, सभी धर्मों, सभी जातियों, सभी महिलाओं, पुरुषों को बराबर का अधिकार दिया।

उन्होंने कहा कि सत्तारूढ़ भाजपा सरकार संविधान में निहित उन्हीं अधिकारों और आरक्षण को समाप्त करने पर आमादा है।

उन्होंने कहा कि “संविधान रक्षक अभियान” व “संगठन सृजन अभियान” कार्यक्रम के जरिये हम सभी साथी पार्टी के संदेश को आम आदमी तक पहुचाने का कार्य करेंगे।

श्री त्रिपाठी ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की और कहा कि संवाद/ संगोष्ठियां आयोजित कर जन सामान्य को अवगत कराते हुए अपनी बात को पहुंचाना ही लक्ष्य होगा।

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान प्रदेश सचिव बृजेन्द्र मिश्रा ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार संविधान को खत्म करना चाहती है l जिस तरीके से सदन के अंदर अमित शाह ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर का अपमान किया है वह निंदनीय है l

उन्होंने कहा कि केंद्र व राज्य की भाजपा सरकारें संविधान की मूल भावना के विपरीत कार्य कर लोगों के समानता के अधिकार व अभिव्यक्ति की आजादी को छीन लेने का प्रयास कर रही है।

कांग्रेस सेवादल के जिला अध्यक्ष महेंद्र शुक्ला ने कहा कि देश की सभी संवैधानिक संस्थाओं को अपने नियंत्रण में करके आम लोगों के अधिकार छीने जा रहे हैं। ED/CBI जैसी जांच एजेंसियां भी स्वतंत्र रूप से काम नहीं कर रही हैं।

उन्होंने कहा कि विपक्षी पार्टी के नेताओं के विरूद्ध फर्जी मामले बनाकर नेताओं को जेल भेजने का काम किया जा रहा है। आवश्यकता है कि हम सभी एकजुट होकर इसका डटकर सामना करें और इनके मंसूबों को कामयाब न होने दें।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से कोषाध्यक्ष वेदान्त तिवारी, कांग्रेस सेवादल के उपाध्यक्ष रामरतन तिवारी, एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष शुभम मिश्रा, पी.सी.सी सदस्य संतोष शर्मा,गौरा ब्लाक अध्यक्ष चरण सिंह यादव,शिवगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष रामकुमार पटेल, सुल्तानपुर न्याय पंचायत अध्यक्ष सुरेश मिश्रा, नौडेरा न्याय पंचायत अध्यक्ष बन्ने मलिक, शाहपुर न्यायपंचायत अध्यक्ष शिवकुमार पाल, राम लखन गौतम, संजय कुमार यादव, महंत लाल गौतम, मनमोहन यादव, जीत लाल पटेल, लक्ष्मण प्रजापति, श्रीकान्त गौतम, राम कृपाल पटेल,दूधनाथ, जितेन्द्र कुमार, अनिल कुमार गौतम, दयाशंकर, हरिलाल पटेल, संतलाल यादव, आदि उपस्थित रहे l

DrShakti KumarPandey

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय अंग्रेजी साहित्य के प्रोफेसर और विभागाध्यक्ष रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में टाइम्स ऑफ इंडिया, नवभारत टाइम्स और यूएनआई के पत्रकार रहे हैं। आजकल 'ग्लोबल भारत' मासिक पत्रिका और न्यूज पोर्टल के प्रधान सम्पादक हैं।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button