ब्रेकिंग
लायंस क्लब इंटरनेशनल द्वारा वृहद वृक्षारोपण रानीगंज के विकास को लेकर सीएम योगी से मिले निवर्तमान विधायक धीरज ओझा सुल्तानपुर: सरस्वती शिशु विद्या मंदिर कमैचा चांदा में आयोजित हुई छात्र संसद  लोक भारती प्रतापगढ़ के आह्वान पर विभिन्न संगठनों नें किया देववृक्ष हरिशंकरी रोपण। सार्वजनिक विकास तथा जन जन की आवश्यकता पर सदैव खरे उतरे हैं प्रमोद तिवारी- तनुज पुनिया 65वें श्री माधव मंदिर वार्षिकोत्सव एवं श्री जगन्नाथ रथ महोत्सव के दूसरे दिन सामूहिक सुंदरकाण्ड पाठ स... पीएम आवास योजना 4.0 के तहत उत्तर प्रदेश को मिले 6,18,482 नए पक्के मकान-- केशव मौर्य।। 19 जुलाई से बकुलाही के अवशेष कार्यों को पूर्ण कराने हेतु रचनात्मक संघर्ष शुरू होगा। जनपद न्यायाधीश ने किया वृक्षारोपण,जिला जज ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश यूपी भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष डा. रोहित मिश्रा ने रविवार को पदभार संभाला।
उत्तरप्रदेशलखनऊ

डा० संतोष कुमार शुक्ला राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ में माध्यमिक संवर्ग के महामंत्री बनाए गए।

इसके पहले डॉ शुक्ल माध्यमिक संवर्ग के प्रदेश मंत्री के दायित्व पर रहे। वे संप्रति प्रयागराज में एक इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य पद पर कार्यरत हैं।

डा० संतोष कुमार शुक्ला राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ में माध्यमिक संवर्ग के महामंत्री बनाए गए।

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय
ग्लोबल भारत न्यूज नेटवर्क
लखनऊ, 14 जुलाई

इसके पहले डॉ शुक्ल माध्यमिक संवर्ग के प्रदेश मंत्री के दायित्व पर रहे। वे संप्रति प्रयागराज में एक इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य पद पर कार्यरत हैं।

आज सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सेक्टर क्यू अलीगंज, लखनऊ मे राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ, उत्तरप्रदेश की प्रतिनिधि सभा /साधारण सभा की बैठक हुई। जिसमें प्रदेश अध्यक्ष (मुख्य संवर्ग) डॉ संजय मेधावी के द्वारा मुख्य कार्यकारिणी में डॉ संतोष कुमार शुक्ल को मुख्य संवर्ग का मंत्री तथा माध्यमिक संवर्ग के प्रदेश महामंत्री का दायित्व प्रदान किया गया।

उल्लेखनीय है कि डॉ संतोष कुमार शुक्ल पूर्व में जनपद प्रतापगढ़ के के पी इंटर कॉलेज में प्रवक्ता पद पर कार्य कर चुके हैं और यहीं रहते उन्होंने माध्यमिक संवर्ग के जिलाध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष प्रयागराज, एवं प्रदेश मंत्री माध्यमिक संवर्ग के दायित्वों का सम्यक निर्वहन किया। उनके संगठन के प्रति निष्ठा, समर्पण एवं सक्रियता के कारण उन्हें आज यह दायित्व प्रदान किया गया।

श्री शुक्ल अंग्रेजी के अच्छे विद्वान हैं, जिनकी 6 पुस्तकें प्रकाशित हैं। उन्होंने 2024 में प्रधानाचार्य के रूप मे प्रयागराज में स्थानांतरण लिया। इसके पूर्व वह औरैया में प्रधानाचार्य थे। अब उनका केंद्र प्रयागराज है। श्री शुक्ल मूल रूप से जनपद प्रतापगढ़ के ही निवासी हैं।

DrShakti KumarPandey

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय अंग्रेजी साहित्य के प्रोफेसर और विभागाध्यक्ष रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में टाइम्स ऑफ इंडिया, नवभारत टाइम्स और यूएनआई के पत्रकार रहे हैं। आजकल 'ग्लोबल भारत' मासिक पत्रिका और न्यूज पोर्टल के प्रधान सम्पादक हैं।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button