ब्रेकिंग
लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी से मिले बाबागंज विधायक विनोद सरोज जनता को मंहगाई से राहत देने की बजाय पूंजीपतियों की तिजोरी भर रही है मोदी सरकार- प्रमोद तिवारी बाबा भयहरणनाथ में 13 वाँ सामाजिक सत्याग्रह आज 7 जून को। कांग्रेस कमेटी की प्रतापगढ़ में मासिक बैठक सम्पन्न हुई। भारत तिब्बत सहयोग मंच की राष्ट्रीय कार्यसमिति की आनलाइन बैठक सम्पन्न हुई। जब कर्मचारी पर टूटा तूफान का कहर, तब फरिश्ता बनकर खड़ा हुआ सीएचसी कुंडा परिवार आगामी 15,16 एवं 17 सितंबर 2026 को आयोजित होगा 'अजगरा महोत्सव'। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन एवं विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जनेश्वर मिश्र पार्क में कार... प्रभारी मंत्री ने 05 जून से 21 जून तक आयोजित कार्यक्रमों की तैयारियों के सम्बन्ध में की बैठक गर्मी की छुट्टियां चढ़ी जनगणना की भेंट आखिर गृह कार्य कब संभालेंगे शिक्षक गण
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

पण्डित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित।

जिला कांग्रेस कमेटी प्रतापगढ़ के अध्यक्ष डॉ नीरज त्रिपाठी की अध्यक्षता में जिला कांग्रेस कार्यालय पर श्रद्धांजलि सभा एवं विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।

पण्डित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित।

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय
ग्लोबल भारत न्यूज
प्रतापगढ़, 27 मई।

जिला कांग्रेस कमेटी प्रतापगढ़ के अध्यक्ष डॉ नीरज त्रिपाठी की अध्यक्षता में जिला कांग्रेस कार्यालय पर श्रद्धांजलि सभा एवं विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष डॉ नीरज त्रिपाठी ने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू जी ने भारत को वैज्ञानिक सोच, लोकतांत्रिक मूल्यों और सामाजिक समरसता की दिशा दी।

उन्होंने देश को शिक्षा, उद्योग, तकनीक एवं पंचवर्षीय योजनाओं के माध्यम से विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का कार्य किया। आज देश को उनके विचारों और सिद्धांतों को आत्मसात करने की आवश्यकता है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी सदैव पंडित नेहरू जी के आदर्शों पर चलकर देश की एकता, अखंडता और संविधान की रक्षा के लिए संघर्ष करती रहेगी। कार्यक्रम में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेसजनों ने पंडित नेहरू जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उनके द्वारा देश के निर्माण, लोकतंत्र की मजबूती एवं आधुनिक भारत की नींव रखने में दिए गए योगदान को याद किया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से पूर्व जिला अध्यक्ष बृजेंद्र मिश्रा, कोषाध्यक्ष वेदांत तिवारी, के.के शुक्ल, राम रतन तिवारी, मनरेगा प्रभारी रवि भूषण सिन्हा, जिला प्रवक्ता मासूम हैदर, सुरेश कुमार मिश्रा, फतेह बहादुर सिंह, आशिक अली, रामधन यादव अभिषेक आदि उपस्थित रहे।

DrShakti KumarPandey

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय अंग्रेजी साहित्य के प्रोफेसर और विभागाध्यक्ष रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में टाइम्स ऑफ इंडिया, नवभारत टाइम्स और यूएनआई के पत्रकार रहे हैं। आजकल 'ग्लोबल भारत' मासिक पत्रिका और न्यूज पोर्टल के प्रधान सम्पादक हैं।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button