ब्रेकिंग
यूपी ATS ने बलरामपुर से ISI नेटवर्क से जुड़े आरोपी शहरोज अहमद को गिरफ्तार किया। माँ और वृक्ष दोनों ही जीवन के है आधार-- RSS विभाग प्रचारक ओमप्रकाश आज RSS विभाग प्रचारक ओम प्रकाश राजकीय इंटर कालेज में करेंगे संगोष्ठी और पौधरोपण फजी॔ पत्रकारों को चिन्हित करने का महाअभियान चलेगा। प्रेस क्लब के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न। पासपोर्ट पर भ्रम खत्म जिला बार एसोसिएशन चुनाव में कुल 356 मतदाताओं में से 349 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का किया प्रयोग,कल ... भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ का सत्ताइसवें स्थापना दिवस मनाया गया। लायंस क्लब इंटरनेशनल द्वारा वृहद वृक्षारोपण रानीगंज के विकास को लेकर सीएम योगी से मिले निवर्तमान विधायक धीरज ओझा
Global भारत न्यूज़उत्तरप्रदेश

रंजिश में परिवार पर हमला, पति–पत्नी व पुत्री गंभीर

रिफ्यूजी मामले में शिकायत की तैयारी पर भड़का विवाद, पूर्व में भी इसी मामले में हो चुका है विवाद

रंजिश में परिवार पर हमला, पति–पत्नी व पुत्री गंभीर

रिफ्यूजी मामले में शिकायत की तैयारी पर भड़का विवाद, पूर्व में भी इसी मामले में हो चुका है विवाद

कुंडा प्रतापगढ़, नवाबगंज थाना क्षेत्र के ब्रह्मोली गांव में पाकिस्तानी शरणार्थी होने की शिकायत का मामला गंभीर रंजिश में बदल गया। दिव्यांग अजय पाल नाई द्वारा अपने विपक्षी के खिलाफ फिर से शिकायत करने की तैयारी करना उसके परिवार पर भारी पड़ गया। गुरुवार को विवाद बढ़ा तो विपक्षियों ने घर में घुसकर हमला कर दिया। इसमें अजय, उसकी पत्नी जावित्री और बेटी रिया गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने तीनों का मेडिकल कराया है।

अजय पाल नाई का पड़ोसी मुस्लिम खां से लंबे समय से विवाद चल रहा है। अजय का आरोप है कि मुस्लिम खां का परिवार देश विभाजन के समय पाकिस्तान चला गया था और कई साल बाद परिवारिक सहयोग से संपत्ति के लालच में वापस आ गया। अजय का दावा है कि लौटने के बाद कुछ समय पूर्व पाकिस्तान से खैरियत पूछने की चिट्ठी भी आई थी। इसको लेकर उसने एलआईयू सहित कई विभागों में शिकायतें की थीं, जिससे दोनों पक्षों में रंजिश बढ़ती चली गई।

इन दिनों एसआईआर से जुड़े मामलों को देखते हुए अजय फिर से शिकायत करने की तैयारी कर रहा था। इसी बात से नाराज होकर मुस्लिम खां के परिवार ने गुरुवार को हल्की कहासुनी के बाद हमला कर दिया। आरोप है कि लाठी–डंडों से अजय के परिवार को पीटा गया, जिससे तीनों घायल हो गए।

अजय ने मुस्लिम खां, नाजनीन, नियाज़, मुजम्मिल, सऊद, शमीम, हसीना और चमन सहित आठ लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। अजय ने बताया कि वह इस मामले में राजा भैया से मिलने भी गया था, लेकिन मुलाकात नहीं हो सकी।

 

Vinod Mishra

सामाजिक सरोकारो पर सीधी पकड़ और बेबाक पत्रकारिता के लिए समर्पित...ग्लोबल भारत न्यूज़ संस्थान के लिए सेवा

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button