ब्रेकिंग
कचेहरी में अड्डा जमाए फर्जी वक़ीलों से कब्जा मुक्त के निर्देश कड़ाई से अचार संहिता अनुपालन के लिए प्रतापगढ़ में गठित हुई टीमें  मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का हल्ला-बोल, भारी बारिश में पुलिस ने कांग्रेसियों... राष्ट्रीय हिन्दी सम्मेलन में शिव शंकर तिवारी "सोहगौरा" को राष्ट्रीय "हिन्दी भक्त सम्मान" 2026 उत्तर प्रदेश माटीकला बोर्ड के द्वारा आयोजित मण्डल स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित हुए मूर्तिकार व शिल्पक... आखिर पंचायत सचिव को मनमानी की भुगतनी पड़ी क़ीमत! निलंबित 29 सितंबर से लागू होगी आदर्श अचारसंहिता! चुनाव कि तारीखों कि हुई घोषणा भारती स्कूल में पौधारोपण एवं पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम। समाज की शक्ति उसके संगठन,आत्मीयता और सामूहिक सहभागिता में निहित है : प्रांत प्रचारक रमेश हिंदी दिवस के क्रम में जनपद न्यायालय सभागार में कार्यक्रम हुआ आयोजित
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

एसडीएम के चेंबर में चली गोली, बाल बाल बचे अधिवक्ता व एसडीएम

तहसील में गोली चलने की जानकारी होने पर कोतवाल आलोक कुमार भारी फोर्स के साथ तहसील पहुंच कर जांच पड़ताल कर रहे है

प्रतापगढ़। पट्टी एसडीएम के चेंबर में एक अधिवक्ता ने अधिवक्ताओं पर फायर कर दिया। समय रहते हाथ ऊपर कर देने से वहां मौजूद अधिवक्ताओं की जान बच गई। घटना की जानकारी होते ही पट्टी कोतवाली पुलिस तहसील में पहुंच गई। अधिवक्ताओं के आक्रोश के चलते एसडीएम पट्टी चेंबर छोड़कर बाहर निकल गए।

पट्टी तहसील में शुक्रवार को दिन में करीब 11:30 बजे एसडीएम पट्टी तनवीर अहमद अपने चेंबर में बैठे हुए थे। इस दौरान उनके चेंबर में अधिवक्ता मनीष तिवारी बबलू रवि सिंह भास्कर तिवारी सत्यम प्रदीप पाठक आशीष तिवारी उमेश तिवारी आदि अधिवक्ता किसी फाइल को लेकर एसडीएम पट्टी से बातचीत कर रहे हैं थे। आरोप है कि इस दौरान अधिवक्ता विकास श्रीवास्तव निवासी इलाही चेंबर में आया और किसी बात को लेकर अधिवक्ताओं में कहां सुनी होने लगी ।तब तक विकास श्रीवास्तव ने असलहा निकालकर फायर कर दिया। वहां मौजूद अधिवक्ता रवि सिंह ने बताया कि असलहा निकालते ही उन्होंने विकास का हाथ ऊपर कर दिया। जिससे गोली छत पर जाकर टकराई।

तहसील में गोली चलने की जानकारी होने पर कोतवाल आलोक कुमार भारी फोर्स के साथ तहसील पहुंच गए। एसडीएम चैंबर से कारतूस का खोखा पुलिस ने बरामद किया है। जो खोखा देखने से पिस्टल या रिवाल्वर का प्रतीत हो रहा है। तहसील में गोली चलने से तहसील के सारे अधिवक्ता आक्रोशित हैं। जमकर नारेबाजी तहसील में चल रही है।

Patti Sdm
Pratapgarh Patti news

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button