ब्रेकिंग
मांगों को लेकर अधिवक्ताओं ने न्यायालय में की ताला बंदी ठप रहा न्यायिक कार्य भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ उत्तरप्रदेश की समीक्षा बैठक चित्रकूट मे सम्पन्न। सड़क हादसे में घायल व्यापारी रवि गुप्ता उर्फ लल्ला की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ संविधान दिवस पर कांग्रेस की 'संविधान रक्षा यात्रा', वोट के अधिकार को बताया संविधान की बुनियाद जगत जननी मां विंध्यवासिनी की असीम कृपा सभी श्रद्धालुओं पर बनी रहे- आशुतोष त्रिपाठी। न्यायालय स्थानांतरण,पांच थानों को आउटलाइन कोर्ट से जोड़ने के विरोध में अधिवक्ताओं ने की तालाबंदी किय... विंध्यवासिनी के दर्शन को रवाना हुई आशुतोष त्रिपाठी की निःशुल्क बस संविदा कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा के बैनर तले निगम में कार्य कर रहे संविदा कर्मचारियों की आम सभा... प्रतापगढ़ में ब्लैकआउट,एयर रेड मॉक ड्रिल का हुआ आयोजन सायरन बजते ही पूरा पुलिस लाइन इलाका अलर्ट हो ग... जनगणना-2027: जनभागीदारी से बनेगी सटीक जनगणना की आधारशिला।
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

कैदियों को बँधी जेल में राखी! दिखा भावनाओं का संगम

322 बंदियों से मिले 428 परिजन

  • कैदियों को बँधी जेल में राखी!

रक्षाबंधन भावनाओं का संगम, 322 बंदियों से मिले 428 परिजन

28 अगस्त प्रतापगढ़। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर जिला कारागार प्रतापगढ़ में भाई-बहन के अटूट स्नेह और पारिवारिक रिश्तों की भावनाएं देखने को मिलीं। मा० मंत्री कारागार विभाग उत्तर प्रदेश शासन एवं मुख्यालय के निर्देशानुसार कारागार प्रशासन ने बंदियों एवं उनके परिजनों की सुविधा के लिए व्यापक और सुव्यवस्थित व्यवस्थाएं सुनिश्चित कीं, जिससे पूरा आयोजन शांतिपूर्ण एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कारागार के मुख्य द्वार पर अपराध निरोधक समिति, प्रतापगढ़ द्वारा टेंट लगाकर मुलाकाती परिजनों के बैठने, पेयजल एवं जलपान की व्यवस्था की गई। समिति के जिला सचिव सुजीत श्रीवास्तव के नेतृत्व में स्वयंसेवकों ने पूरे समय परिजनों का स्वागत, मार्गदर्शन एवं सहयोग किया।कारागार परिसर के भीतर भी मुलाकात स्थल पर बहनों, माताओं एवं अन्य परिजनों के लिए बैठने की समुचित व्यवस्था की गई। रक्षाबंधन की परंपरा के अनुरूप पूजा की थाली, रोली, अक्षत, रक्षा सूत्र एवं मिष्ठान की व्यवस्था उपलब्ध कराई गई। बहनों ने अपने निरुद्ध भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर उनके सुखद एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान कई भावुक और मार्मिक दृश्य भी देखने को मिले, जिसने उपस्थित लोगों को भावुक कर दिया।दोपहर 2 बजे तक कुल पांच पालियों में 203 पुरुष एवं 5 महिला बंदियों से मुलाकात कराने की व्यवस्था की गई। इस दौरान 317 महिलाएं, 2 पुरुष तथा 109 बच्चे अपने परिजनों से मिलने कारागार पहुंचे। मुलाकात के दौरान जेल अधीक्षक ऋषभ द्विवेदी एवं जेलर वीरेन्द्र कुमार वर्मा ने महिलाओं के साथ आए बच्चों को टॉफी एवं चॉकलेट वितरित कर उनका उत्साह बढ़ाया। पूरे आयोजन के दौरान जेल अधीक्षक ऋषभ द्विवेदी, जेलर वीरेन्द्र कुमार वर्मा, उपजेलर शारदा देवी, कमलेश कुमार, सुमैया परवीन सहित कारागार के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। सभी की सक्रिय सहभागिता से रक्षाबंधन का पर्व जिला कारागार में सौहार्द, अनुशासन और पारिवारिक भावनाओं के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button