ब्रेकिंग
राष्ट्रगान की तरह ‘वंदे मातरम्’ को भी राष्ट्रगौरव का दर्जा देने के निर्णय का राम नाईक द्वारा स्वागत। जनपद न्यायाधीश ने राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना भयहरणनाथ धाम की राजस्व अभिलेखों में दर्ज भूमि की पैमाइश पूर्ण। जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व मन्त्री श्री अजय राय के स्वास्थ्य के लिए लिए प्रार... प्रमोद तिवारी की जम्मू कश्मीर के लेफ्टिनेंट गवर्नर से हुयी शिष्टाचार भेंट। विश्व श्रमिक दिवस के अवसर पर जिला ट्रेड यूनियन काउंसिल प्रतापगढ़ द्वारा एक भव्य समारोह का आयोजन किया... श्रमिक चेतना के प्रतीक स्व.रघुवीर सिंह पवन की रचना 'लाल सितारा' का हुआ लोकार्पण। मासूम अरपित को निगल गई नहर की गहराई: 14 वर्षीय किशोर की दर्दनाक मौत से गांव में मातम राजा भइया ने किया करोड़ों की लागत से बनने वाली परियावां-लवाना मार्ग का शिलान्यास। लोक एवं जनजाति संस्कृति संस्थान एवं जगदीश मातनहेलिया मेमोरियल ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में नारी श...
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का उठाये लाभ, 19 फरवरी तक करें आनलाइन आवेदन- जिला समाज कल्याण अधिकारी।

जनपद में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम के आयोजन की तिथि 02 मार्च की गयी निर्धारित

गौरव तिवारी जिला संवाददाता प्रतापगढ़।

प्रतापगढ़। जिला समाज कल्याण अधिकारी नागेन्द्र कुमार मौर्य ने बताया है कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत वित्तीय वर्ष 2024-25 में शासन एवं निदेशालय समाज कल्याण उ0प्र0 लखनऊ के द्वारा जनपद प्रतापगढ़ हेतु 1444 का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसके सापेक्ष योजनान्तर्गत अभी तक 953 जोड़ों का सामूहिक विवाह कार्यक्रम सम्पन्न कराया जा चुका है।

जिलाधिकारी के अनुमोदनोपरान्त सामूहिक विवाह कार्यक्रम के आयोजन हेतु दिनांक 02 मार्च 2025 की तिथि निर्धारित की गयी है। उन्होने बताया है कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक वर्ग एवं सामान्य वर्ग के गरीब व्यक्तियों के पुत्रियों की सामूहिक विवाह हेतु पात्र एवं इच्छुक अभ्यर्थी 19 फरवरी 2025 तक आनलाईन आवेदन पोर्टल https://cmsvy.upsdc.gov.in पर कर सकते है जिससे सत्यापनोपरान्त सामूहिक विवाह कार्यक्रम एटीएल ग्राउण्ड में सम्पन्न कराया जा सके।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button