ब्रेकिंग
प्रतापगढ़ में समझौते के बाद भी हुआ कत्ल! 15 साल पुरानी रंजिश में सलीम की गोली मारकर हत्या, दहला मांध... प्रतापगढ़ का 'द केरल स्टोरी': 12 साल बाद 'शेर अली' से फिर संतोष शुक्ल बने, मंत्रोच्चार के बीच हुई घर... पूरे बेंदुआ में निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन हुआ। कुंडा में चरमराती कानून-व्यवस्था! जाम से जकड़ा शहर, अवैध गतिविधियों की चर्चाएं तेज—नवागत कोतवाल मनोज... उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ प्रतापगढ़ की मांधाता इकाई द्वारा विकासखंड मुख्यालय पर कार्यशाला स... करुणा शंकर मिश्र अध्यक्ष और कौशलेश त्रिपाठी बने महामंत्री CBSE बोर्ड परीक्षा: कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुआ 12वीं फिजिक्स का पेपर, शिक्षकों ने बढ़ाया छात्रों का ... संग्रामगढ़ में 3 दिन से लापता युवक का शव तालाब में मिला, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम प्रदेश सरकार की दमनात्मक कार्रवाई के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी का प्रदर्शन। और अब विश्वविद्यालय की परीक्षा में चंद्रगुप्त मौर्य की जाति पर सवाल पूंछे गए।
उत्तरप्रदेशबुलन्दशहर

परीक्षा केंद्र के बाहर पति ने प्रेमी और पत्नी को मार दी गोली ,पत्नी की उपचार के दौरान हुई मौत

कोयूपी के बुलंदशहर में परीक्षा केंद्र के बाहर पति ने प्रेमी और पत्नी को गोली मार दी जहां पत्नी की उपचार के दौरान मौत हो गई।सूचना मिलते ही एसपी सिटी शंकर प्रसाद व सीओ सहित वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। अब फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में लगी हुई है।

बुलंदशहर के थाना खानपुर के गांव खिदरपुर इंटर कॉलेज के बाहर सावित्री अपनी प्रेमी के साथ अपनी बेटी को हाई स्कूल के पेपर दिलाने आए थी ।जब बेटी स्कूल के अंदर चली गई इस दौरान सावित्री का पति और देवर स्कूल के बाहर पहुंचे और सावित्री और उसके प्रेमी पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी । जहां फायरिंग के दौरान सावित्री की मौत हो गई जबकि प्रेमी गंभीर रूप से घायल हो गया है बताया जा रहा है कि सावित्री अपने प्रेमी के साथ 1 साल पहले घर से भाग कर चली गई थी । घटना की सूचना मिलते ही एसपी सिटी सीओ सहित आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए । घायल प्रेमी का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है जबकि पत्नी की उपचार के दौरान मौत हो जाने के बाद पुलिस अब पंचनामा भर कर सावित्री के सबको पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है वहीं अब पुलिस ने परिवार की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है । पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।

प्रेमी सतीश ने जानकारी देते हो बताया कि सावित्री की बेटी को पेपर दिलाने के लिए आए थे और इस दौरान सावित्री का देवर और पति नरेश पाल वहां पर आए और उन पर अचानक फायरिंग कर दी ।

वहीं एसएसपी श्लोक कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि आज खानपुर थाना क्षेत्र में एक युवक द्वारा महिला और पुरुष पर गोली चलाई है जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई है । बताया जा रहा है कि 1 साल पहले सावित्री अपने प्रेमी के साथ चली गई थी जिसके बाद आज सावित्री के पति नरेश ने इस घटना को अंजाम दिया है । जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button