ब्रेकिंग
बाघराय पुलिस की कारस्तानी: परिजन लगा रहे थे हत्या का आरोप, लिख दिया मारपीट का मुकदमा प्रतापगढ़: पारा हमीदपुर में मां-बेटे की नृशंस हत्या, घर के अंदर खून से लथपथ मिले शव छात्रों की समस्याओं पर एन एस यू आई ने कुलपति से वार्ता किया। राष्ट्रीय लोक अदालत का प्रचार वाहन को जिला जज ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना,14 मार्च को राष्ट्रीय लो... पुलिस ने 14 लाख रुपये की कीमत के 93 गुमशुदा मोबाइल फोन किया बरामद,एसपी ने असली मालिको सौंपे मोबाइल फ... आसिफ हत्याकांड का पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा कलेक्ट्रेट परिसर में चकबन्दी अधिकारी सदर प्रथम न्यायालय का डीएम ने किया उद्घाटन पेट्रोल पम्पों पर बॉटल-जरकिन में खुला पेट्रोल बिक्री पर पूर्ति विभाग ने लगाई रोक कुंडा के जाम में फंसे मंडलायुक्त और आईजी, बदहाल ट्रैफिक व्यवस्था की खुली पोल खनवारी नहर में डूबी 3 बच्चियों में से दो का शव बरामद एक की तलाश जारी
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

जिलाधिकारी ने शिकायतकर्ता की शिकायत संज्ञान में लेकर तत्काल ट्राइसाइकिल कराई उपलब्ध,

कई महीनो से भटक रही था दिव्यांग की पत्नी डीएम ने किया मौके पर ही किया समस्या का निस्तारण

शिकायतकर्ताओं की शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही न बरती जाये-जिलाधिकारी

गौरव तिवारी जिला संवाददाता प्रतापगढ़।

प्रतापगढ़। जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी ने कलेक्ट्रेट कार्यालय में जनसुनवाई के दौरान दूर-दराज से आये हुये फरियादियों की शिकायतों को गम्भीरतापूर्वक सुनकर सम्बन्धित अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध तरीके से निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।

शिकायतकर्ता अमरावती निवासी रायचन्दपुर पोस्ट छतरपुर ने बताया कि प्रार्थिनी के पति राजकुमार जोकि 80 प्रतिशत दिव्यांग है तथा चलने फिरने में पूरी तरह असमर्थ है तथा प्रार्थिनी के पति का दिव्यांग प्रमाण पत्र भी 80 प्रतिशत का जारी हुआ है किन्तु उनको अभी तक दिव्यांग ट्राई साइकिल उपलब्ध नही हो सकी है, इस प्रकरण पर जिलाधिकारी ने शिकायतकर्ता की शिकायत को संज्ञान में लेकर तत्काल शिकायकर्ता को मौके पर ट्राइसाइकिल उपलब्ध करायी। जनसुनवाई के दौरान प्राप्त राजस्व व अन्य शिकायतों के सम्बन्ध में जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि शिकायतों की निष्पक्ष जांच कर, शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण ढंग से करें जिससे शिकायतकर्ता को इधर-उधर भटकना न पड़े।

उन्होने अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया है कि जनकल्याणकारी योजनाओं से पात्र व्यक्तियों को लाभान्वित करें, कोई भी पात्र व्यक्ति योजना से वंचित न रहें इसका विशेष ध्यान दें। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि जनता की शिकायतों को शासन की मंशानुरूप गुणवत्तापूर्ण निस्तारण ससमय करायें, शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही कदापि न बरती जाये।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button