ब्रेकिंग
लेडी सिंघम के नाम से मशहूर श्रेष्ठा ठाकुर एटीएस लखनऊ का एएसपी बनाया गया। स्मार्ट प्रिपेड मीटर के विरोध में कांग्रेस जनों का प्रदर्शन। प्रगतिशील ब्राह्मण कल्याण समिति ने परशुराम जन्मोत्सव का आयोजन किया। धूमधाम से निकली भगवान परशुराम की भव्य शोभायात्रा प्रज्ञा तिवारी की पुस्तक 'बाल प्रज्ञा प्रबोधिनी' और 'प्रगति पथ' का हुआ विमोचन। हथिगवां में घर के बाहर सो रहे युवक की संदिग्ध मौत, चारपाई पर मिला शव; पत्नी ने जताई हत्या की आशंका दुष्कर्म और अपहरण का आरोपी फरीद खान पुलिस हिरासत में 2 साल तक शादी का झांसा, फिर धोखा! शिक्षक पर शोषण के संगीन आरोप प्यास से बेहाल यात्री: कुंडा हरनामगंज स्टेशन पर हैंडपंप ठप, टंकी से निकल रहा उबलता पानी परशुराम जयंती पर प्रतापगढ़ में आस्था का महासैलाब, 19 अप्रैल को निकलेगी ऐतिहासिक भव्य शोभायात्रा
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

मदर्स डे पर राज एंग्लो वैदिक स्कूल में आयोजित हुआ कार्यक्रम

मदर्स डे पर राज एंग्लो वैदिक स्कूल में आयोजित

गौरव तिवारी जिला संवाददाता प्रतापगढ़।

प्रतापगढ़। शहर स्थित राज एंग्लो वैदिक विद्यालय के बच्चों द्वारा मदर्स डे पर विविध कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर विद्यालय की निर्देशिका माधुरी पाण्डेय ने मातृशक्ति के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि मां केवल एक रिश्ता नहीं है। वह संपूर्ण जीवन की प्रेरणा होती हैं। उन्होंने बताया कि बच्चों के सर्वांगीण विकास में मां की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होती है। ऐसे आयोजनों से बच्चों में मां के प्रति सम्मान और भावनात्मक जुड़ाव बढ़ता है।कार्यक्रम में बच्चों ने माताओं के लिए सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। इनमें गीत, नृत्य और कविताएं शामिल थीं। इस मौके पर विद्यालय की शिक्षक शिक्षिकाओं में प्रमुख रूप से मनीषा,अकांक्षा सिंह,अनन्या दूबे,सरिता पटेल,नीरज मिश्रा,आरती यादव,शौम्या सिंह,सृष्टी शुक्ला आदि रहे।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button