ब्रेकिंग
आस्था और भक्ति के साथ एकता का संदेश दे रहा है शिवाला महोत्सव- सदर विधायक महाशिवरात्रि पर गुलजार उपवन में भव्य झांकी व तीन दिवसीय सांस्कृतिक मेले का शुभारंभ। खाकी ने अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाले एक बड़े अंतर्राज्यीय सिंडिकेट का किया पर्दाफाश  ब्लाक पट्टी में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का किया आयोजन मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत विशाल पदयात्रा सम्पन्न। बच्चों की प्रस्तुति से शिवाला महोत्सव का होगा आगाज,रवि के गीत से भक्तिमय होगा माहौल देश के श्रम संगठनों के आह्वान पर जनपद प्रतापगढ़ में भी आम हड़ताल रही। एस.आर.टी. पब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव भव्यता और उत्साह के साथ सम्पन्न महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) का नाम बदलने व कमजोर करने के विरोध मे... फर्जी लूट का पुलिस ने किया पर्दाफाश,जिसकी स्क्रिप्ट किसी बॉलीवुड थ्रिलर से कम नहीं
Global भारत न्यूज़अपराधउत्तरप्रदेशप्रयागराज

हत्या की निष्पक्ष जाँच की मांग किया तो जान से मारने की धमकी दे रहे हत्यारे 

पीड़ित ने प्रेस के सामने लगायी सुरक्षा की गुहार 

हत्या की निष्पक्ष जाँच की मांग किया तो जान से मारने की धमकी दे रहे हत्यारे

पीड़ित ने प्रेस के सामने लगायी सुरक्षा की गुहार

प्रयागराज, अपने मां की हत्या की निष्पक्ष जाँच की मांग करना एक युवक को भारी पड़ रहा है। हत्यारे अब युवक को धमका रहे है की परिणाम बुरा होगा। धमकी से सहमे पीड़ित परिवार ने मीडिआ के माध्यम से उक्त बाते सामने रखी और अपनी सुरक्षा की गुहार लगायी। प्रयागराज जनपद के नैनी थाना क्षेत्र बल मामा भांजा तालाब चकदेवानंद के रहने वाले सुनील कुमार ने अपनी मां लीलावती की हत्या की निष्पक्ष जांच की मांग की है। सुनील ने बताया कि उसकी मां की हत्या 15 मार्च भी उस समय कर दी गई जब वह दूध देने के दौरान पैसा मांगने गई थी। इस मामले में पुलिस ने राधेश्याम नाम के आरोपी को जेल भेजा था, लेकिन पुलिस की ढीली लिखा पढ़ी के चलते उसे जल्द रिहाई मिल गई और अब वह घूमकर सुनील को जान से मारने की धमकी दे रहा है।

संगीन आरोपों की न्याय हित में होनी चाहिए जाँच

पीड़ित परिवार का कहना पुलिस ने मामले को हल्का कर दिया और सीसीटीवी फुटेज से सबूत मिटाए गए। जब वह अपनी मां की हत्या के बाद घटनास्थल पर पहुंचे, तो वहां मौजूद सिपाही सीसीटीवी फुटेज डिलीट कर रहे थे जिसकी जाँच होना चाहिए और उन आरोपियों जा तत्काल गिरफ्तारी होनी चाहिए जो अब उसे घूमकर धमकी दे रहा है। वैसे पुलिस पर घटना के साक्ष्य मिटाने के प्रयासों की जाँच होनी भी चाहिए अगर हत्या जैसे जघन्य अपराधों में अगर इस तरह का रवैया अपनाया गया है तो मामला संगीन होना प्रतीत होता है।

पीड़ित परिवार ने जिला प्रशासन से ये मांगे की

सुनील ने अपनी मां की हत्या की निष्पक्ष जांच की मांग की है, ताकि दोषियों को सजा मिल सके और धमकी देने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की है ताकि उसे सुरक्षा मिल सके। पीड़ित परिवार ने प्रेस वार्ता कर अपनी मांगें रखी हैं और न्याय की गुहार लगाई है।यह पूरा मामला प्रयागराज जनपद के नैनी थाना क्षेत्र के मामा भांजा तालाब चकदेवानंद का है। जहाँ एक पुत्र अपनी मां भी न्याय दिलाने के लिए गुहार लगाता घूमने को विवश हो रहा है।

Vinod Mishra

सामाजिक सरोकारो पर सीधी पकड़ और बेबाक पत्रकारिता के लिए समर्पित...ग्लोबल भारत न्यूज़ संस्थान के लिए सेवा

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button