ब्रेकिंग
यूजीसी कानून उतरप्रदेश तो छोड़िए देश के किसी भी राज्य में लागू नहि होने देंगे: कुंवर हरिवंश सिंह। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का कार्यकाल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण का 12 स्वर्णिम वर्ष रहा- ठाकुर प्... लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी से मिले बाबागंज विधायक विनोद सरोज जनता को मंहगाई से राहत देने की बजाय पूंजीपतियों की तिजोरी भर रही है मोदी सरकार- प्रमोद तिवारी बाबा भयहरणनाथ में 13 वाँ सामाजिक सत्याग्रह आज 7 जून को। कांग्रेस कमेटी की प्रतापगढ़ में मासिक बैठक सम्पन्न हुई। भारत तिब्बत सहयोग मंच की राष्ट्रीय कार्यसमिति की आनलाइन बैठक सम्पन्न हुई। जब कर्मचारी पर टूटा तूफान का कहर, तब फरिश्ता बनकर खड़ा हुआ सीएचसी कुंडा परिवार आगामी 15,16 एवं 17 सितंबर 2026 को आयोजित होगा 'अजगरा महोत्सव'। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन एवं विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जनेश्वर मिश्र पार्क में कार...
उत्तरप्रदेशप्रयागराज

भारत तिब्बत सहयोग मंच की राष्ट्रीय कार्यसमिति की आनलाइन बैठक सम्पन्न हुई।

मुख्य वक्ता के रुप में बोलते हुए मंच के संस्थापक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य डॉ इन्द्रेश कुमार जी ने विश्व पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं व्यक्त किया।

भारत तिब्बत सहयोग मंच की राष्ट्रीय कार्यसमिति की आनलाइन बैठक सम्पन्न हुई।

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय
ग्लोबल भारत न्यूज
प्रयागराज, 5 जून।

मुख्य वक्ता के रुप में बोलते हुए मंच के संस्थापक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य डॉ इन्द्रेश कुमार जी ने विश्व पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं व्यक्त किया।

उन्होंने सभी से पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण और जल संरक्षण के लिए समर्पण के साथ काम करने का अनुरोध किया।

उन्होंने मंच के भावी कार्यक्रमों के लिए उत्साह पूर्वक तैयारी करने और कार्यक्रमों को संपन्न करने का अनुरोध किया ताकि पूरे देश और देश की सीमा के बाहर चीन तक भी सन्देश जाय।

मंच के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री श्री पंकज गोयल ने मंच की जिला इकाईया गठित करने, परम पावन दलाई lama का जन्मदिन जिला स्तर पर मनाने, प्रवास करने और देश भर के विश्वविद्यालयों को जोड़ने का अनुरोध किया।

इस बैठक में पूर्व उत्तर क्षेत्र से श्री बिछम कुमार, पूर्वी उत्तर प्रदेश से श्री मनोज श्रीवास्तव, पश्चिमी उत्तर प्रदेश से श्री संदीप कुमार, पश्चिम उत्तर क्षेत्र से श्री शशि शर्मा, श्री बीपी शर्मा, श्री संजय शर्मा, प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के संयोजक श्री सचिन तिवारी और प्रकृति संरक्षण प्रकोष्ठ की संयोजक श्रीमती प्रीति सागर ने अपने सुझाव मंच के हित में दिए।

बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष मेजर जनरल शिव कुमार शर्मा ने किया, जिन्होंने अंत में सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं के प्रति धन्यवाद ज्ञापन किया।

बैठक का संचालन राष्ट्रीय मंत्री श्री राजेन्द्र प्रसाद कामदार ने किया।

इस बैठक में काशी प्रान्त से अध्यक्ष श्री विजय कुमार पांडेय, उपाध्यक्ष श्री दिनेश शुक्ल और प्रान्त कार्यकारिणी सदस्य श्री इन्द्रजीत राय ने भी भाग लिया।

DrShakti KumarPandey

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय अंग्रेजी साहित्य के प्रोफेसर और विभागाध्यक्ष रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में टाइम्स ऑफ इंडिया, नवभारत टाइम्स और यूएनआई के पत्रकार रहे हैं। आजकल 'ग्लोबल भारत' मासिक पत्रिका और न्यूज पोर्टल के प्रधान सम्पादक हैं।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button