ब्रेकिंग
आज यक्ष प्रश्नों के उत्तर देंगे आठ युधिष्ठिर। साइबर अपराध पर पुलिस की बड़ी कार्यवाही:संगठित साइबर ठगी के शातिर गिरोह का पर्दाफाश भयहरणनाथ धाम में हरितालिका तीज मेला में उमड़ी ब्रती नारी शक्तियां ऐसे ही न सौ पढ़ा, न प्रतापगढ़ा नहीं कहा जाता : मुकेश शुक्ला प्रतापगढ़ के चार खण्डों के संयुक्त तत्वावधान में प्रमुखजन गोष्ठी संपन्न। हरितालिका तीज पर आज लोक भारती द्वारा वृक्षरक्षा संकल्प का आयोजन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, प्रतापगढ़ के द्वारा संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में प्रमुख जन गोष्ठी का... क्रीड़ा भारती प्रतापगढ़ नें नियोजन बैठक में खिलाड़ियों की माताओं को दिया जीजा माता सम्मान कल! भयहरणनाथ में हरितालिका तीज मेला दौरान वृक्षरक्षा संकल्प सुहागिनों को पौध वितरण पूर्व संध्या पर स... यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर प्रतापगढ़ में सरकारी बैंकों के समस्त अधिकारी कर्मचारी हड़...
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

कांग्रेस जनों ने जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया।

प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर निवर्तमान जिला कांग्रेस अध्यक्ष डॉ0 नीरज त्रिपाठी के नेतृत्व में सैकड़ों कांग्रेसजनों ने कांग्रेस कार्यालय पर इकट्ठा होकर नारेबाजी करते हुए जिला अधिकारी कार्यालय पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया।

कांग्रेस जनों ने जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया।

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय
राज्य संवाददाता
ग्लोबल भारत न्यूज

प्रतापगढ़, 4 दिसम्बर।

प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर निवर्तमान जिला कांग्रेस अध्यक्ष डॉ0 नीरज त्रिपाठी के नेतृत्व में सैकड़ों कांग्रेसजनों ने कांग्रेस कार्यालय पर इकट्ठा होकर नारेबाजी करते हुए जिला अधिकारी कार्यालय पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया।

ज्ञातव्य हो कि किसानों की आवाज उठाने पर पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य पर दर्ज झूठा मुकदमा वापस लेने के संबंध में महामहिम राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासनिक अधिकारी के माध्यम से सौंपा गया l

निवर्तमान जिलाध्यक्ष डॉ.नीरज त्रिपाठी ने बताया कि दिनांक 26 दिसंबर 2024 को जनपद झांसी में कई कई दिनों तक इंतजार के बाद भी सरकारी खरीद केंद्र पर किसानों की मूंगफली नहीं खरीदे जाने व कमीशन के रूप में 14 00 से ₹1600 की वसूली से आक्रोशित किसान भोजला मंडी से अपनी मूंगफली से लदी ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर जिलाधिकारी महोदय को अपनी पीड़ा सुनाने पहुंचे। जिसमें से एक ट्राली कलेक्ट्रेट के अंदर जा पहुंची व अन्य मुख्य द्वार के बाहर खड़ी रही।

किसानों की समस्या को लेकर पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री प्रदीप जैन आदित्य भी कांग्रेस के एक प्रतिनिधि मंडल के साथ जिलाधिकारी से मिलने पहुंचे।इस दौरान किसी प्रकार का कोई उत्पात या मारपीट नहीं हुई किसान व फुटपाथ दुकानदार शांतिपूर्ण तरीके से एडीएम श्री वरुण कुमार त्रिपाठी के सामने अपनी समस्या सुना रहे थे।

इसके बाद जिलाधिकारी श्री अविनाश कुमार से पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री प्रदीप जैन आदित्य ने चेंबर में जाकर किसानों की समस्या को रखा, किसानों की समस्या को गंभीरता के साथ लेते हुए जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी को किसानों की मूंगफली की खरीद करने ट्रॉलियों के साथ भोजला मंडी भेजा।

परंतु इसके पश्चात पुलिस द्वारा वहां तैनात होमगार्ड हर प्रसाद की तहरीर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री प्रदीप जैन आदित्य पर किसानों के साथ ट्रैक्टर ट्राली लेकर कलेक्ट्रेट में उत्पाद मचाने, मारपीट करने व सरकारी कार्य में बाधा डालने का पूर्व मंत्री श्री प्रदीप जैन आदित्य व ट्रैक्टर चालक रामपाल सिंह व 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ झूठा मुकदमा थाना नवाबाद में दर्ज कर दिया गया।

निवर्तमान जिलाध्यक्ष डॉ.नीरज त्रिपाठी ने कहा कि महामहिम जी से निवेदन है कि किसानों की समस्या को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री प्रदीप जैन आदित्य व अन्य के खिलाफ दर्ज किया गया झूठा मुकदमा अभिलंब वापस लिए जाने हेतु जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन जनपद झांसी को आदेश निर्गत करने की कृपा करें।

इस अवसर पर नगर अध्यक्ष इरफान अली, कोषाध्यक्ष वेदांत तिवारी, प्रेम शंकर द्विवेदी, विवेक तिवारी,मकरंद शुक्ला, सुरेश कुमार सरोज,विनोद कुमार, सुभाष तिवारी, लल्लन सिंह, सूर्य प्रकाश शुक्ला, फतेह बहादुर सिंह, मो इश्तियाक, एम.के. एडवोकेट,जावेद अहमद,अश्वनी उपाध्याय, हरिश्चंद्र गौतम,अब्दुल रहमान,रियाज सुल्तान, राजू भाई, रविंद्र सरोज, रामधन यादव, सुरेश मिश्रा, मो.दिलशाद, नूर आलम सहित अनेक कांग्रेस जन मौजूद रहे।

DrShakti KumarPandey

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय अंग्रेजी साहित्य के प्रोफेसर और विभागाध्यक्ष रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में टाइम्स ऑफ इंडिया, नवभारत टाइम्स और यूएनआई के पत्रकार रहे हैं। आजकल 'ग्लोबल भारत' मासिक पत्रिका और न्यूज पोर्टल के प्रधान सम्पादक हैं।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button