ब्रेकिंग
आईएमए प्रतापगढ़ द्वारा विश्व थाइरोइड दिवस पर स्वास्थ्य शिविर आयोजित। माता गुरगांव देवी मंदिर परिसर में बाबा नीम करौली की मूर्ति स्थापना। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन का स्वागत और सम्मान समारोह सम्पन्न। जिला बार एसोसिएशन सभागार में जिला जज का हुआ स्वागत अभिनंदन राजा भैया पर अभद्र टिप्पणी से समर्थकों में रोष, जन सत्ता दल लोकतांत्रिक के आईटी सेल सदस्य ने दी तहरी... शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का प्रतापगढ़ में भव्य स्वागत। तीन माह से मानदेय नहीं, NHM संविदा कर्मियों ने किया कार्य बहिष्कार एसोसिएशन की अपील पर प्रयागराज में खुली रहीं फुटकर दवा की अधिकांश दुकानें राहुल गांधी से मिले प्रतापगढ़ कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी एम एल सी अक्षय प्रताप सिंह उर्फ गोपालजी ने राजा भैया के बयान का समर्थन किया।
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

पूर्व केंद्रीय मंत्री मोहसिना किदवई के निधन पर शोक सभा हुई।

मोहसिना किदवई उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष भी रहीं। उनके निधन पर जिला कांग्रेस कमेटी प्रतापगढ़ में शोक सभा आयोजित हुई, जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी जी ने की।

पूर्व केंद्रीय मंत्री मोहसिना किदवई के निधन पर शोक सभा हुई।

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय
ग्लोबल भारत न्यूज नेटवर्क
प्रतापगढ़, 13 अप्रैल।

मोहसिना किदवई उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष भी रहीं। उनके निधन पर जिला कांग्रेस कमेटी प्रतापगढ़ में शोक सभा आयोजित हुई, जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी जी ने की।

इस दौरान उपस्थित कांग्रेसजनों ने स्व. मोहसिना किदवई जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी जी ने अपने बयान में कहा कि, “मोहसिना किदवई जी एक अनुभवी, सरल एवं जनप्रिय नेता थीं। उन्होंने अपने लंबे राजनीतिक जीवन में समाज के सभी वर्गों के लिए समर्पित भाव से कार्य किया। उनके निधन से कांग्रेस पार्टी ही नहीं, बल्कि पूरे देश को अपूरणीय क्षति हुई है। उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।”

कार्यक्रम में उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने दिवंगत आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की और शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।

इस अवसर पर कोषाध्यक्ष वेदांत तिवारी, मनरेगा कोऑर्डिनेटर रवि भूषण सिन्हा, अनुसूचित जाति विभाग के जिला अध्यक्ष सुरेश कुमार सरोज, कांग्रेस से बदल के जिला महासचिव भवानी शंकर दुबे, जिला सचिव केके शुक्ला,जिला प्रवक्ता सुरेश कुमार मिश्रा, जिला प्रवक्ता फतेह बहादुर सिंह, अनिल मौर्य, सदर ब्लॉक अध्यक्ष मोहम्मद वसीम, कार्यालय सचिव रियाज सुल्तान, नगर सचिव अरबाज आलम, जिला सचिव पृथ्वीराज गौतम, अंजनी पांडे, मांधाता ब्लॉक अध्यक्ष मोहम्मद असलम, जिला सचिव आसिफ अली, मो.फरीद आलम उपस्थित रहे।

DrShakti KumarPandey

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय अंग्रेजी साहित्य के प्रोफेसर और विभागाध्यक्ष रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में टाइम्स ऑफ इंडिया, नवभारत टाइम्स और यूएनआई के पत्रकार रहे हैं। आजकल 'ग्लोबल भारत' मासिक पत्रिका और न्यूज पोर्टल के प्रधान सम्पादक हैं।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button