ब्रेकिंग
महाशिवरात्रि पर गुलजार उपवन में भव्य झांकी व तीन दिवसीय सांस्कृतिक मेले का शुभारंभ। खाकी ने अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाले एक बड़े अंतर्राज्यीय सिंडिकेट का किया पर्दाफाश  ब्लाक पट्टी में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का किया आयोजन मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत विशाल पदयात्रा सम्पन्न। बच्चों की प्रस्तुति से शिवाला महोत्सव का होगा आगाज,रवि के गीत से भक्तिमय होगा माहौल देश के श्रम संगठनों के आह्वान पर जनपद प्रतापगढ़ में भी आम हड़ताल रही। एस.आर.टी. पब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव भव्यता और उत्साह के साथ सम्पन्न महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) का नाम बदलने व कमजोर करने के विरोध मे... फर्जी लूट का पुलिस ने किया पर्दाफाश,जिसकी स्क्रिप्ट किसी बॉलीवुड थ्रिलर से कम नहीं बेकाबू रोडवेज बस की लापरवाही ने एक हंसते-खेलते परिवार की खुशियाँ छीन लीं
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

बड़े बकायेदारों से वसूली के लिये एनाउन्समेन्ट कराया जाये- डीएम।

मण्डी सचिव के अनुपस्थित मिलने पर कारण बताओ नोटिस जारी

डीएम ने राजस्व प्रशासन एवं कर-करेत्तर राजस्व संग्रह की समीक्षा की।

डीएफओ के लगातार बैठक में अनुपस्थित मिलने पर विभागीय कार्यवाही हेतु पत्र प्रेषित किया जाये- डीएम

गौरव तिवारी जिला संवाददाता प्रतापगढ़

प्रतापगढ़। जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी की अध्यक्षता में कैम्प कार्यालय के सभागार में राजस्व प्रशासन एवं कर-करेत्तर राजस्व संग्रह की समीक्षा की गयी। बैठक में जिलाधिकारी ने खनन, आबकारी, परिवहन विभाग, स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन, वाणिज्य कर सहित अन्य विभागों के राजस्व वसूली की समीक्षा की गयी जिसमें प्रगति ठीक पायी गयी। बैठक में प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी अनुपस्थित मिले, उनके द्वारा अपने अधीनस्थ को भेजा गया था जिस पर डीएम ने कड़ी नाराजगी जताते हुये और अधीनस्थ को बैठक से बाहर जाने को कहा और निर्देशित किया गया कि डीएफओ के पूर्व की बैठको में न आने और कार्यो में लापरवाही बरतने पर जितनी भी नोटिस जारी की गयी है उन सबका उल्लेख करते हुये विभागीय कार्यवाही के लिये पत्र प्रेषित किया जाये। बैठक में मण्डी सचिव के अनुपस्थित मिले जिस पर उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिये गये।

जिलाधिकारी ने समस्त उपजिलाधिकारियों को निर्देशित किया कि 10 बड़े बकायेदारों से वसूली की जाये और 5 लाख से ऊपर के बड़े बकायेदारों से तहसीलदार द्वारा वसूली की जाये। बड़े बकायेदारों से वसूली के लिये एनाउन्समेन्ट कराया जाये, बैनर-पोस्टर आदि के माध्यम से प्रचार-प्रसार कराया जाये जिससे बड़े बकायेदार धनराशि जमा कर सके। इसी प्रकार डीएम ने आर0सी0 वसूली, आवास आवंटन, कुम्हारी कला आवंटन, एन्टी भूमाफिया, दैवीय आपदा, कोर्ट केश आदि के सम्बन्ध में जानकारी ली और उपजिलाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त होने वाली शिकायतों के सम्बन्ध में उपजिलाधिकारियों को निर्देशित किया गया कि जो भी शिकायतें आये तत्काल सम्बन्धित अधिकारियों को भेजा जाये जिससे समय रहते ज्यादा से ज्यादा शिकायतों का निस्तारण किया जा सके। उन्होने कहा कि स्थानान्तरण नीति जारी हो गयी है निमयानुसार पटल सहायकों का स्थानान्तरण किया जाये। प्रशासनिक और शिकायत तथा कार्यो में लापरवाही बरतने वाले पटल सहायकों का स्थानान्तरण किया जाये। अन्त में जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारियों, तहसीलदारों, नायब तहसीलदारों को निर्देशित किया कि अपने-अपने कार्यो एवं दायित्वों का सम्यक निर्वहन करें, लापरवाही कदापि न बरते, अन्यथा की स्थिति में आवश्यक कार्रवाई की जायेगी। बैठक में मुख्य राजस्व अधिकारी अजय कुमार तिवारी, समस्त उपजिलाधिकारी सहित सम्बन्धित जिला स्तरीय अधिकारी, तहसीलदार व नायब तहसीलदार उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button