ब्रेकिंग
विधायक मोना के द्वारा स्वीकृत करायी गयी करोड़ों की सड़क परियोजना का हुआ समारोहपूर्वक भूमिपूजन। कांग्रेस सेवादल द्वारा ध्वज वंदन कार्यक्रम आयोजित। 3 जुलाई को डीह बलई का निरीक्षण करेंगे लोकपाल मनरेगा 5000 सरकारी स्कूल मर्ज करने के विरुद्ध कॉंग्रेस ने निकाला पैदल मार्च। परंपरागत ढंग से मनाए त्योहार मुहर्रम के जुलूस को लेकर कुंडा थाने में हुई बैठक  भारत एक दर्शन, दृष्टि, और विचार है- प्रो० गिरीश चंद्र त्रिपाठी। अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर मनगढ़ समेत कुंडा में हुआ योग कार्यक्रम राजा भइया के मार्गदर्शन में राजेश त्रिपाठी सोनी मोनी की सामाजिक सेवा का एक और उदाहरण। वरिष्ठ भाजपा नेता विजय मिश्र उर्फ गुरु जी को पितृशोक। डीएम ने कृषि विभाग की योजनाओं की समीक्षा कर दिये आवश्यक दिशा निर्देश
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं0 जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि मनाई गई।

आज जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष डॉ0 नीरज त्रिपाठी की अध्यक्षता में नेहरू की पुण्यतिथि समारोह पूर्वक मनाई गई, जिसका संचालन निवर्तमान जिला सचिव ने किया।

देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं0 जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि मनाई गई।

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय
ग्लोबल भारत न्यूज नेटवर्क।

प्रतापगढ़, 27 मई।

आज जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष डॉ0 नीरज त्रिपाठी की अध्यक्षता में नेहरू की पुण्यतिथि समारोह पूर्वक मनाई गई, जिसका संचालन निवर्तमान जिला सचिव ने किया।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष डॉ0नीरज त्रिपाठी ने कहा कि नेहरू जी ने आजादी की लड़ाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, उन्होंने आजादी के बाद पहले प्रधानमंत्री के रूप में देश को आगे ले जाने के लिए अनेक योजनाएं बनायीं और उसे लागू किया। नेहरू जी ने देश में विज्ञान और तकनीक के क्षेत्र में देश को आत्मनिर्भर बनाया, और इसी का नतीजा है कि आज देश चतुर्दिक विकास कर रहा है।

डॉ0 त्रिपाठी ने कहा कि नेहरू जी विचार पर सरदार पटेल ने तमाम राजे- रजवाड़ों को राजी कर देश में मिलाकर एक मजबूत राष्ट्र का निर्माण संभव हो सका। हम सभी आज हृदय की गहराइयों से नेहरू जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।

नगर अध्यक्ष इरफान अली ने कहा कि जिनके विजन ने आधुनिक भारत को आकार दिया हम उस प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू को श्रद्धांजलि देते हैं लोकतंत्र धर्मनिरपेक्षता और वैज्ञानिक सोच के उनके आदर्श आज भी हमारे भविष्य का मार्गदर्शन करते हैं।

इस अवसर पर कांग्रेस कोषाध्यक्ष वेदान्त तिवारी, कांग्रेस सेवादल के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेम शंकर द्विवेदी, कांग्रेस सेवादल के जिला अध्यक्ष महेन्द्र शुक्ला, विधि प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष मकरंद शुक्ला, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष नफीस खान, संजय पाण्डेय,अनुसूचित जाति विभाग के जिला अध्यक्ष सुरेश कुमार सरोज, राम रतन तिवारी, अंजली उपाध्याय, मो वसीम, के.के शुक्ला, रियाज सुलतान, चंद्रनाथ शुक्ला, नगर प्रभारी संजय इश्तियाक,अश्वनी उपाध्याय, अब्दुल रहमान,इंद्रदेव पाण्डेय, धर्मेंद्र शुक्ला, जितेन्द्र कुमार पाण्डेय, आशीष शुक्ला मुख्य रूप से उपस्थित रहे l

DrShakti KumarPandey

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय अंग्रेजी साहित्य के प्रोफेसर और विभागाध्यक्ष रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में टाइम्स ऑफ इंडिया, नवभारत टाइम्स और यूएनआई के पत्रकार रहे हैं। आजकल 'ग्लोबल भारत' मासिक पत्रिका और न्यूज पोर्टल के प्रधान सम्पादक हैं।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button