ब्रेकिंग
फजी॔ पत्रकारों को चिन्हित करने का महाअभियान चलेगा। प्रेस क्लब के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न। पासपोर्ट पर भ्रम खत्म जिला बार एसोसिएशन चुनाव में कुल 356 मतदाताओं में से 349 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का किया प्रयोग,कल ... भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ का सत्ताइसवें स्थापना दिवस मनाया गया। लायंस क्लब इंटरनेशनल द्वारा वृहद वृक्षारोपण रानीगंज के विकास को लेकर सीएम योगी से मिले निवर्तमान विधायक धीरज ओझा सुल्तानपुर: सरस्वती शिशु विद्या मंदिर कमैचा चांदा में आयोजित हुई छात्र संसद  लोक भारती प्रतापगढ़ के आह्वान पर विभिन्न संगठनों नें किया देववृक्ष हरिशंकरी रोपण। सार्वजनिक विकास तथा जन जन की आवश्यकता पर सदैव खरे उतरे हैं प्रमोद तिवारी- तनुज पुनिया
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

पर्यावरण सन्तुलन को बनायें रखने में वृक्षारोपण महत्वपूर्ण- ला० आशुतोष त्रिपाठी।

लायंस क्लब प्रतापगढ़ हर्ष द्वारा आज मां अष्टभुजा देवी धाम जेठवारा में तालाब के किनारे एवं मन्दिर परिसर में बरगद कदम्ब मौलश्री, अशोक तथा अमरूद के 51 पौधों का रोपण किया गया।

पर्यावरण सन्तुलन को बनायें रखने में वृक्षारोपण महत्वपूर्ण- ला० आशुतोष त्रिपाठी।

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय
ग्लोबल भारत न्यूज नेटवर्क
प्रतापगढ़, 20 जुलाई

लायंस क्लब प्रतापगढ़ हर्ष द्वारा आज मां अष्टभुजा देवी धाम जेठवारा में तालाब के किनारे एवं मन्दिर परिसर में बरगद कदम्ब मौलश्री, अशोक तथा अमरूद के 51 पौधों का रोपण किया गया।

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए लायंस क्लब प्रतापगढ हर्ष के अध्यक्ष आशुतोष त्रिपाठी ने कहा कि पर्यावरण संतुलन को बनाए रखने में वृक्षारोपण अति महत्वपूर्ण है।

उन्होंने कहा कि प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी का ‘एक पेड़ मॉ के नाम’ का सन्देश हमारी मातृभूमि एवं प्रकृति के प्रति सम्मान एवं समर्पण को दर्शाता है।

उन्होंने उपस्थित सभी से “एक पेड माँ के नाम” लगाने का आवाहन किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ थाना कोतवाली प्रभारी श्री सुभाष यादव ने मौलश्री एवं वटवृक्ष रोपित कर किया।

इस अवसर पर अध्यक्ष ला० आशुतोष त्रिपाठी, सचिव ला० आर० बी० सिंह, निदेशक ला० रामेश्वर पाण्डेय, ला० लालजी चौरसिया पूर्व अध्यक्ष, एम जे एफ ला० के०बी० सिंह, पूर्व अध्यक्ष ला० अश्वनी सिंह, उपाध्यक्ष ला० अरविन्द सिंह, ला० हरिशंकर सिंह हैपी, थानाध्यक्ष जेठवारा सुभाष यादव, ग्राम प्रधान तथा ब्लाक अध्यक्ष प्रधान संघ लक्ष्मण पुर .श्री दिनेश सिंह, व्यापार मण्डल जेठवारा क़े अध्यक्ष जुग्गीलाल पाण्डेय, इण्टर कालेज जेठवारा के पूर्व प्राचार्य एवं पूर्व प्रधान बिरसिंहपुर लालता प्रसाद पाण्डेय, जिला चिकित्सालय प्रतापगढ के चिकित्सक डा० लक्ष्मी कांत मिश्र, कुण्डा के संघ चालक श्री बसन्त कुमार पाण्डेय, मंदिर के पुजारी राम अजोर तिवारी, वरिष्ठ भाजपा नेता अशोक मिश्र, गंगा प्रसाद, अभिनव मिश्र, रामसुन्दर तिवारी, रामकृष्ण मिश्र, संस्कृत विद्यालय के छात्र प्रतीक पाण्डेय, जितेन्द्र तिवारी आदि ने भी वृक्षारोपण किया।

इस अवसर पर एसएस आई बलराम सिंह का० अर्पित त्रिपाठी, का० शैलेश सिंह, अशोक सिंह तथा क्षेत्र के तमाम गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

कार्यक्रम में थानाध्यक्ष जेठवारा सुभाष यादव को लायंस क्लब “हर्ष” द्वारा अंगवस्त्र एवं प्रतापगढ़ जनपद की अधिष्ठात्री देवी “मां बेल्हा देवी” का चित्र भेंटकर सम्मानित किया गया।

अन्त में क्लब के सभी सदस्यों ने स्थानीय उपस्थित लोगों का वृक्षारोपण कार्य में सहयोग हेतु आभार व्यक्त किया।

DrShakti KumarPandey

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय अंग्रेजी साहित्य के प्रोफेसर और विभागाध्यक्ष रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में टाइम्स ऑफ इंडिया, नवभारत टाइम्स और यूएनआई के पत्रकार रहे हैं। आजकल 'ग्लोबल भारत' मासिक पत्रिका और न्यूज पोर्टल के प्रधान सम्पादक हैं।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button