ब्रेकिंग
प्यास से बेहाल यात्री: कुंडा हरनामगंज स्टेशन पर हैंडपंप ठप, टंकी से निकल रहा उबलता पानी परशुराम जयंती पर प्रतापगढ़ में आस्था का महासैलाब, 19 अप्रैल को निकलेगी ऐतिहासिक भव्य शोभायात्रा प्राथमिक विद्यालय मांधाता के प्रांगण में सेवानिवृत्त शिक्षक सम्मान समारोह संपन्न हुआ। मानिकपुर में रफ्तार का कहर: 65 वर्षीय मोहम्मद रफीक उर्फ मुन्नक की दर्दनाक मौत कुंडा के लरू गांव में संदिग्ध हालात में भीषण आग, कई किसानों की गेहूं की फसल जलकर राख प्रयागराज में  माधव नगर की सेवा बस्तियों में अंबेडकर जयंती पर चिकित्सा शिविर आयोजित। नीतीश के बाद सम्राट बने बिहार के चौधरी भाजपा के हाथों में पहली बार बिहार की कमान पूर्व केंद्रीय मंत्री मोहसिना किदवई के निधन पर शोक सभा हुई। पत्रकार राष्ट्र और समाज के प्रति उत्तरदायित्व निभाएं: संतोष गंगवार गुरुग्राम ग्लोबल हाइट्स विद्यालय का वार्षिकोत्सव सम्पन्न।
उत्तरप्रदेशबांदा

जुगाड़ की गाड़ी ने मरीज की बचाई जान, 62 किलोमीटर गाड़ी चला कर पहुंचा अस्पताल

जुगाड़ की गाड़ी ने मरीज की बचाई जान, 62 किलोमीटर गाड़ी चला कर पहुंचा अस्पताल

उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में एक दिल को हिला देने वाला मामला सामने आया है, जहां मरीज की स्थिति खतरे में होने पर एक व्यक्ति अपने साले को 62 किलोमीटर दूर से एक जुगाड़ू गाड़ी से लेकर अस्पताल पहुंचा। तब उसकी जान बच सकी।

pingree gram pradhan

क्या है मामला?

मामला बबेरू तहसील के मर्का थाना क्षेत्र का है, जहां के रहने वाले देवराज गंभीर बीमारी (लकवे) से ग्रसित थे। देवराज के जीजा हरि ने बताया कि उनके साले देवराज की तबियत बहुत बिगड़ी हुई थी, जान पे आफत पड़ी हुई थी। मुझे फोन से जानकारी दी तो मैं तुरंत पहुंचा और अपनी जुगाड़ वाली गाड़ी से इन्हें जिला अस्पताल बांदा 62 किलोमीटर दूर लेकर पहुंचा हूं।

एम्बुलेंस सेवा हुई फ्लॉप

परिजनों ने बताया कि गांव में एम्बुलेंस को फोन मिलाया, लेकिन किसी कारण से काल कनेक्ट नहीं हुई। इधर मरीज की हालत बिगड़ती जा रही थी। इसलिए वो आनन फानन में मरीज को लेकर अस्पताल भागे।

babloo gram pradhan

सीएमओ का बयान

वहीं जिले के सीएमओ बृजेंद्र सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पीड़ित की काल कनेक्ट नहीं हुई होगी, जिसके कारण उन्हें एम्बुलेंस सेवा नहीं उपलब्ध हुई। ये सेवा मेरे अधीन नहीं है, यह लखनऊ से संचालित की जा रही है।

इलाज जारी

 

फिलहाल देवराज का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। यह मामला जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है।

advertisment

jugaad gaddi india

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button