ब्रेकिंग
आज यक्ष प्रश्नों के उत्तर देंगे आठ युधिष्ठिर। साइबर अपराध पर पुलिस की बड़ी कार्यवाही:संगठित साइबर ठगी के शातिर गिरोह का पर्दाफाश भयहरणनाथ धाम में हरितालिका तीज मेला में उमड़ी ब्रती नारी शक्तियां ऐसे ही न सौ पढ़ा, न प्रतापगढ़ा नहीं कहा जाता : मुकेश शुक्ला प्रतापगढ़ के चार खण्डों के संयुक्त तत्वावधान में प्रमुखजन गोष्ठी संपन्न। हरितालिका तीज पर आज लोक भारती द्वारा वृक्षरक्षा संकल्प का आयोजन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, प्रतापगढ़ के द्वारा संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में प्रमुख जन गोष्ठी का... क्रीड़ा भारती प्रतापगढ़ नें नियोजन बैठक में खिलाड़ियों की माताओं को दिया जीजा माता सम्मान कल! भयहरणनाथ में हरितालिका तीज मेला दौरान वृक्षरक्षा संकल्प सुहागिनों को पौध वितरण पूर्व संध्या पर स... यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर प्रतापगढ़ में सरकारी बैंकों के समस्त अधिकारी कर्मचारी हड़...
Global भारत न्यूज़उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़राजनीति

कांग्रेस नेता ने योगी से पूछा सवाल विकास केवल चुनिंदा जगहों पर क्यों

कुंडा और बाबागंज विधानसभा क्षेत्र की अनदेखी पर कांग्रेस नेता का वार, बोले- विकास केवल भाजपा विधायकों तक सीमित क्यों ?

कांग्रेस नेता ने योगी से पूछा सवाल विकास केवल चुनिंदा जगहों पर क्यों

कुंडा और बाबागंज विधानसभा क्षेत्र की अनदेखी पर कांग्रेस नेता का वार, बोले- विकास केवल भाजपा विधायकों तक सीमित क्यों ?

 

प्रतापगढ़। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रतापगढ़ दौरे को लेकर कांग्रेस नेता टीवी पैनलिस्ट संदीप त्रिपाठी ने कड़ा बयान जारी किया। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री ने अपने भाषण में कुंडा और बाबागंज क्षेत्र की अनदेखी की। कांग्रेस नेता ने कहा कि क्या केवल इसलिए कि यहां भाजपा का विधायक नहीं है, इन क्षेत्रों को योजनाओं में बराबरी का हिस्सा नहीं मिल रहा?

त्रिपाठी ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री ने आंवला और फल पट्टी का जिक्र किया, जबकि यह योजनाएं पहले से चली आ रही हैं। उन्होंने कहा कि कुंडा की फूल पट्टी, काला काकर की फल पट्टी और आंवले का पट्टीकरण लंबे समय से क्षेत्र की पहचान हैं, भाजपा सरकार ने कोई नई पहल नहीं की। उन्होंने सवाल उठाया कि आठ वर्षों की सरकार में प्रतापगढ़ में एक भी नई नहर नहीं बनी।

पर्यटन के प्रमुख केंद्र कुंडा मानगढ़ धाम, हौदेश्वरनाथ धाम और ज्वालादेवी धाम का उल्लेख न करने पर जताई नाराज़गी

बेरोजगारी पर हमला बोलते हुए त्रिपाठी ने कहा कि आज भी प्रतापगढ़ का युवा दिल्ली-मुंबई में मजदूरी करने को मजबूर है, लेकिन उनके रोजगार पर कोई चर्चा नहीं हुई। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि भाजपा नेताओं के भाषण और आरोप-प्रत्यारोप से आगे उनकी प्राथमिकता असली विकास पर कभी नहीं दिखी।

Vinod Mishra

सामाजिक सरोकारो पर सीधी पकड़ और बेबाक पत्रकारिता के लिए समर्पित...ग्लोबल भारत न्यूज़ संस्थान के लिए सेवा

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button