ब्रेकिंग
एमडीपीजी कॉलेज में "उच्च शिक्षा एवं माध्यमिक शिक्षा में समन्वय- चुनौतियां एवं संभावनाएं" विषय पर परि... सकारात्मक पत्रकारिता ही राष्ट्र की आत्मा है: ओम प्रकाश मेडिकल कॉलेज में भ्रष्टाचार अनियमितता के विरुद्ध जल्द होगा जन-आन्दोलन- डॉ नीरज त्रिपाठी राष्ट्रीय लोक अदालत में 139013 वादों का हुआ निस्तारण राष्ट्रगान की तरह ‘वंदे मातरम्’ को भी राष्ट्रगौरव का दर्जा देने के निर्णय का राम नाईक द्वारा स्वागत। जनपद न्यायाधीश ने राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना भयहरणनाथ धाम की राजस्व अभिलेखों में दर्ज भूमि की पैमाइश पूर्ण। जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व मन्त्री श्री अजय राय के स्वास्थ्य के लिए लिए प्रार... प्रमोद तिवारी की जम्मू कश्मीर के लेफ्टिनेंट गवर्नर से हुयी शिष्टाचार भेंट। विश्व श्रमिक दिवस के अवसर पर जिला ट्रेड यूनियन काउंसिल प्रतापगढ़ द्वारा एक भव्य समारोह का आयोजन किया...
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

युवा जोश और बेहतर सोच के दसवें वार्षिकोत्सव पर आयोजित हुई काव्य एवं विचार संगोष्ठी।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती एवं स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। काव्य संगोष्ठी की शुरुआत वाणी वंदना से हुई।

युवा जोश और बेहतर सोच के दसवें वार्षिकोत्सव पर आयोजित हुई काव्य एवं विचार संगोष्ठी।

ग्लोबल भारत न्यूज नेटवर्क
प्रतापगढ़, 5 नवम्बर।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती एवं स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। काव्य संगोष्ठी की शुरुआत वाणी वंदना से हुई।

बीएसएस एकेडमी फुलवारी में काव्य एवं विचार संगोष्ठी में सर्वेश सिंह ने सुनाया जिनके नाम के पत्थर तर जायेंगे,वो हाथ छोड़ दे तो हम किधर जायेंगे। लंका सोने की हो भले मगर भरत नहीं मिलेंगे तो राम मर जायेंगे।

राजमूर्ति सिंह सौरभ ने पढ़ा दुनिया में इंसान के दो ही सच्चे मित्र, अपनी अंतः चेतना, अपना धवल चरित्र।

सुनील प्रभाकर ने हमारे हांथ में पत्थर नहीं है, हमारे मन में कोई डर नहीं है। जरायम की गली से रोज गुजरा, कोई इल्जाम मेरे सर नहीं है पढ़कर वाहवाही लूटी।

राज नारायण शुक्ल राजन ने राम और रहमान की बातें, गीता और कुरान की बातें। बैठा – बैठा सोच रहा हूँ, कब होगी इंसान की बातें सुनाकर तालियां बटोरीं।

निर्झर प्रतापगढ़ी ने नेताओं की शैली पर व्यंग्य कर गुदगुदाया। डॉ. अनूप सिंह प्रतापगढ़िया ने राजनीति में गिरावट पर सुना कर लोगों को हंसाया।

मुख्य अतिथि महाविद्यालयीय शिक्षक संघ के प्रदेश महामंत्री प्रो.प्रदीप कुमार सिंह ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि यह समाज को दिशा देने वाला संगठन बनेगा। सोशल मीडिया की सकारात्मक पहल से समाज में बदलाव सम्भव है।

प्रो.शक्ति कुमार पांडेय ने कहा कि यह कार्यक्रम नवाचार है। सामाजिक, सांस्कृतिक क्षेत्र में यह परिवार बेहतर कार्य करेगा।

इसके अलावा संजीव आहूजा, इतिहासकार प्रो.पीयूष कांत शर्मा, विनोद कुमार सिंह, पीजी कॉलेज पट्टी के प्राचार्य प्रो. अखिलेश पांडेय, अजय सिंह रिंटू, राजेंद्र सिंह, प्रो.उपेंद्र कुमार सिंह ने विचार रखे।

संयोजक रवि प्रकाश सिंह चंदन एवं रोहित सिंह ने अतिथियों का स्वागत कर आभार व्यक्त किया।

डॉ. दिलीप सिंह, सूरज मिश्र, विश्व हिंदू महासंघ के मंडल प्रभारी अनुज सिंह, अतुल सिंह, जिला प्रमुख एबीवीपी अजीत सिंह, सोनू मिश्र, अफसार अहमद, अजय सिंह, अनिकेत सिंह अन्नू, धर्मेंद्र सिंह, संदीप शर्मा, धर्मराज मौर्य, शिवम शुक्ला, नीरज विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।

इस अवसर पर प्रेरक व उत्कृष्ट कार्य करने वाले सदस्यों को सम्मानित किया गया।

महिला शिक्षा उत्थान के लिए पर्वतपुर ग्राम प्रधान राजेंद्र प्रताप सिंह बबऊ, समाज में नवाचार के लिए राजेश पांडेय निर्झर प्रतापगढ़ी, असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. शिव प्रताप सिंह, शिक्षा के विकास में योगदान के लिए अनूप तिवारी जेठवारा, विनोद सिंह फुलवारी, अवधी के विकास के लिए लोकगायक संतोष यादव, सामाजिक सद्भाव के लिए सलमान खान एवं पर्यावरण संरक्षण, महिला स्वास्थ्य एवं जागरूकता के लिए रोहित सिंह को सम्मानित किया गया।

DrShakti KumarPandey

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय अंग्रेजी साहित्य के प्रोफेसर और विभागाध्यक्ष रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में टाइम्स ऑफ इंडिया, नवभारत टाइम्स और यूएनआई के पत्रकार रहे हैं। आजकल 'ग्लोबल भारत' मासिक पत्रिका और न्यूज पोर्टल के प्रधान सम्पादक हैं।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button