ब्रेकिंग
बाघराय पुलिस की कारस्तानी: परिजन लगा रहे थे हत्या का आरोप, लिख दिया मारपीट का मुकदमा प्रतापगढ़: पारा हमीदपुर में मां-बेटे की नृशंस हत्या, घर के अंदर खून से लथपथ मिले शव छात्रों की समस्याओं पर एन एस यू आई ने कुलपति से वार्ता किया। राष्ट्रीय लोक अदालत का प्रचार वाहन को जिला जज ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना,14 मार्च को राष्ट्रीय लो... पुलिस ने 14 लाख रुपये की कीमत के 93 गुमशुदा मोबाइल फोन किया बरामद,एसपी ने असली मालिको सौंपे मोबाइल फ... आसिफ हत्याकांड का पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा कलेक्ट्रेट परिसर में चकबन्दी अधिकारी सदर प्रथम न्यायालय का डीएम ने किया उद्घाटन पेट्रोल पम्पों पर बॉटल-जरकिन में खुला पेट्रोल बिक्री पर पूर्ति विभाग ने लगाई रोक कुंडा के जाम में फंसे मंडलायुक्त और आईजी, बदहाल ट्रैफिक व्यवस्था की खुली पोल खनवारी नहर में डूबी 3 बच्चियों में से दो का शव बरामद एक की तलाश जारी
Global भारत न्यूज़उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़लाइफ स्टाइल

संग्रामगढ़ पुलिस की अनूठी पहल 77वें गणतंत्र दिवस पर स्कूली बच्चों को दिया उपहार

थाना प्रभारी संग्रामगढ़ ने मासूम बच्चों को दिया तोहफा, बच्चों को बांटे बैग व मिठाइयां महेशगंज में तैनाती के दौरान लोगों को दिए थे हेलमेट

संग्रामगढ़ पुलिस की अनूठी पहल 77वें गणतंत्र दिवस पर स्कूली बच्चों को दिया उपहार

थाना प्रभारी संग्रामगढ़ ने मासूम बच्चों को दिया तोहफा, बच्चों को बांटे बैग व मिठाइयां महेशगंज में तैनाती के दौरान लोगों को दिए थे हेलमेट

 

कुंडा/प्रतापगढ़, कुछ पुलिस अधिकारी अपने सामाजिक सरोकार वाले कार्यों से न सिर्फ चर्चा बटोरते है बल्कि लोगों के मन में एक अलग स्थान हासिल करते है जो लंबी यादों में बस जाते हैं। 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर थाना संग्रामगढ़ क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय बकोल में पुलिस और समाज के बीच मानवीय रिश्तों की एक सुंदर मिसाल देखने को मिली जब थाना प्रभारी मनोज तोमर ने नन्हे-मुन्ने बच्चों को स्कूल बैग, कॉपी-किताबें व मिठाइयां वितरित किया। बच्चों को जब नए बैग और उपहार मिले तो उनके चेहरे खुशी से खिल उठे। पूरा विद्यालय परिसर उत्साह और उल्लास से भर गया।

इस अवसर पर थाना प्रभारी श्री तोमर ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं और उनकी शिक्षा व खुशहाली में योगदान देना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। विद्यालय के शिक्षकों, अभिभावकों व ग्रामीणों ने पुलिस की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इससे पुलिस के प्रति लोगों का विश्वास और मजबूत हुआ है। इसके पूर्व थाना महेशगंज में बतौर थाना प्रभारी तैनाती के दौरान हीरागंज बाजार में उन लोगों को हेलमेट वितरित किया था। कार्यक्रम में उपनिरीक्षक सुबेदार राय, गौरव त्रिवेदी, प्रशांत कटियार सहित थाना स्टाफ के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।

Vinod Mishra

सामाजिक सरोकारो पर सीधी पकड़ और बेबाक पत्रकारिता के लिए समर्पित...ग्लोबल भारत न्यूज़ संस्थान के लिए सेवा

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button