ब्रेकिंग
बाघराय पुलिस की कारस्तानी: परिजन लगा रहे थे हत्या का आरोप, लिख दिया मारपीट का मुकदमा प्रतापगढ़: पारा हमीदपुर में मां-बेटे की नृशंस हत्या, घर के अंदर खून से लथपथ मिले शव छात्रों की समस्याओं पर एन एस यू आई ने कुलपति से वार्ता किया। राष्ट्रीय लोक अदालत का प्रचार वाहन को जिला जज ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना,14 मार्च को राष्ट्रीय लो... पुलिस ने 14 लाख रुपये की कीमत के 93 गुमशुदा मोबाइल फोन किया बरामद,एसपी ने असली मालिको सौंपे मोबाइल फ... आसिफ हत्याकांड का पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा कलेक्ट्रेट परिसर में चकबन्दी अधिकारी सदर प्रथम न्यायालय का डीएम ने किया उद्घाटन पेट्रोल पम्पों पर बॉटल-जरकिन में खुला पेट्रोल बिक्री पर पूर्ति विभाग ने लगाई रोक कुंडा के जाम में फंसे मंडलायुक्त और आईजी, बदहाल ट्रैफिक व्यवस्था की खुली पोल खनवारी नहर में डूबी 3 बच्चियों में से दो का शव बरामद एक की तलाश जारी
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

मीडिएशन सेन्टर में पति पत्नी ने किया समझौता, हुई विदाई

मीडिएशन सेन्टर में पति पत्नी ने किया समझौता, हुई विदाई

प्रतापगढ़। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार चल रहे मध्यस्थता अभियान के अंतर्गत आज अपर जिला जज/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुमित पंवार के निर्देशन में आज मध्यस्थता केन्द्र सिविल कोर्ट से अधिवक्ता / मध्यस्थ विश्वनाथ प्रसाद त्रिपाठी ने आपसी सुलह समझौता से पति पत्नी की विदाई कराकर विवाद को समाप्त कराया ।ज्ञात हो कि पति पत्नी के बीच कई वर्षों से चल रहे विवाद में आज दोनों पक्ष ने आपसी विवाद और मतभेद को समाप्त करते हुए साथ साथ रहने का निर्णय ले लिया। ज्ञात हो कि सुमन सरोज का विवाह पुष्पेंद्र सरोज के साथ वर्ष 2021में हुआ था, दोनों के बीच वैचारिक विवाद और मतभेद चल रहे थे जिसके कारण दोनों के बीच दहेज उत्पीड़न सम्बन्धी मुकदमा न्यायालय में विचाराधीन था। मध्यस्थता केन्द्र में आज विश्वनाथ प्रसाद त्रिपाठी एडवोकेट मीडिएटर के द्वारा दोनों पक्ष को समझाया गया जिस पर दोनों पक्ष ने आपसी सहमति से साथ साथ रहने और वैवाहिक सम्बन्ध बनाए रखने का निर्णय लिया , पत्नी सुमन सरोज अपने पति पुष्पेन्द्र के साथ अपनी ससुराल चली गई।इस अवसर पर अपर जिला जज/सचिव ने पति पत्नी को अपनी शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना किया और बधाई दी।इस अवसर पर पत्नी के अधिवक्ता सुधीर सिंह और पति के अधिवक्ता बृजलाल की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button