ब्रेकिंग
आज यक्ष प्रश्नों के उत्तर देंगे आठ युधिष्ठिर। साइबर अपराध पर पुलिस की बड़ी कार्यवाही:संगठित साइबर ठगी के शातिर गिरोह का पर्दाफाश भयहरणनाथ धाम में हरितालिका तीज मेला में उमड़ी ब्रती नारी शक्तियां ऐसे ही न सौ पढ़ा, न प्रतापगढ़ा नहीं कहा जाता : मुकेश शुक्ला प्रतापगढ़ के चार खण्डों के संयुक्त तत्वावधान में प्रमुखजन गोष्ठी संपन्न। हरितालिका तीज पर आज लोक भारती द्वारा वृक्षरक्षा संकल्प का आयोजन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, प्रतापगढ़ के द्वारा संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में प्रमुख जन गोष्ठी का... क्रीड़ा भारती प्रतापगढ़ नें नियोजन बैठक में खिलाड़ियों की माताओं को दिया जीजा माता सम्मान कल! भयहरणनाथ में हरितालिका तीज मेला दौरान वृक्षरक्षा संकल्प सुहागिनों को पौध वितरण पूर्व संध्या पर स... यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर प्रतापगढ़ में सरकारी बैंकों के समस्त अधिकारी कर्मचारी हड़...
Global भारत न्यूज़उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

भरतगढ़ ग्रामसभा में कोटेदार की मनमानी से फूटा जनाक्रोश, फिंगरप्रिंट के बाद भी गरीबों को नहीं मिला राशन, जांच को पहुंचे सप्लाई इंस्पेक्टर के आते ही दुकान बंद कर फरार हुआ कोटेदार, बार-बार निलंबन के बावजूद बहाली पर उठे सवाल, घटतौली और दबंगई के आरोपों से घिरी सार्वजनिक वितरण व्यवस्था, प्रशासनिक कार्रवाई की मांग तेज

बार-बार निलंबन के बावजूद बहाली, घटतौली और मनमानी से आक्रोशित कार्ड धारकों ने की सख्त कार्रवाई की मांग

ग्लोबल भारत न्यूज से अभिषेक पाण्डेय 

कुंडा विकास खंड के बाबागंज ब्लॉक की भरतगढ़ ग्रामसभा में बुधवार को सार्वजनिक वितरण प्रणाली को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया। आरोप है कि ग्रामसभा के कोटेदार बृजेश चंद्र द्विवेदी ने कई राशन कार्ड धारकों से बायोमेट्रिक सत्यापन (फिंगरप्रिंट) कराने के बावजूद उन्हें राशन नहीं दिया। इस मनमानी से नाराज़ कार्ड धारकों ने हंगामा करते हुए सप्लाई विभाग से शिकायत की।ग्रामीणों का कहना है कि कोटेदार द्वारा यह हरकत पहली बार नहीं की गई है। आए दिन घटतौली की जाती है और कई बार फिंगर लगवाने के बाद भी कार्ड धारकों को राशन नहीं मिलता। शिकायत मिलने पर सप्लाई इंस्पेक्टर शिवकुमार मिश्र जांच के लिए मौके पर पहुंचे, लेकिन उनके पहुंचते ही कोटेदार दुकान बंद कर फरार हो गया।

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कोटेदार बृजेश चंद्र द्विवेदी पहले भी कई बार इसी तरह की शिकायतों में निलंबित हो चुका है, लेकिन हर बार जांच के नाम पर मामले को दबा दिया जाता है और कुछ समय बाद दुकान फिर से बहाल कर दी जाती है। बार-बार बहाली से कोटेदार के हौसले बुलंद हैं और वह बेखौफ होकर अनियमितताएं कर रहा है।

कार्ड धारकों का आरोप है कि कोटेदार की दबंगई और कथित राजनीतिक रसूख के चलते अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी है। इससे गरीब और जरूरतमंद उपभोक्ताओं को अपना हक नहीं मिल पा रहा है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि इस बार सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

मौके पर पहुंचे सप्लाई इंस्पेक्टर शिवकुमार मिश्र ने दुकान की जांच की और राशन कार्ड धारकों के बयान दर्ज किए। उन्होंने बताया कि शिकायतों की जांच की जा रही है और मामले में आगे की कार्रवाई नियमानुसार की जाएगी। अब सवाल यह है कि क्या प्रशासन इस बार कोटेदार पर सख्त कदम उठाएगा या फिर मामला एक बार फिर जांच तक ही सीमित रह जाएगा।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button