ब्रेकिंग
प्रतापगढ़ में कांग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ की बैठक सम्पन्न हुई l कुंडा में निःशुल्क बोन न्यूरोपैथी एवं फिजियोथेरेपी स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन मिसाइल मैन डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर कांग्रेसजनों ने दी श्रद्धांजलि। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी जिला कमेटी प्रतापगढ़ द्वारा जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन। भारतीय जनता पार्टी ने समरसता संकल्प अभियान शुरू किया। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने प्रयागराज को दी करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात लखनऊ महानगर के सभी 2515 बूथों पर सामूहिक रूप से सुना गया प्रधानमंत्री मोदी का 'मन की बात' कार्यक्रम एनएसयूआई प्रतापगढ़ की जिला कार्यकारिणी का विस्तार हुआ। डिप्टी सीएम ने उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन स्‍वयं सहायता समूहों की जानकारी लेते हुए अधिक... फर्जी पत्रकारों पर रोक के लिए प्रदेशभर में परिपत्र जारी करने की मांग।
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

कांग्रेस पार्टी द्वारा पाकिस्तान और आतंकवाद के खिलाफ प्रदर्शन

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष डॉ.नीरज त्रिपाठी के नेतृत्व में नारेबाजी करते हुए आतंकवाद और पाकिस्तान का पुतला बनाकर जूते की माला पहनाकर, जूतों से मारते हुए पुतला दहन किया।

कांग्रेस पार्टी द्वारा पाकिस्तान और आतंकवाद के खिलाफ प्रदर्शन।

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय
राज्य संवाददाता
ग्लोबल भारत न्यूज

प्रतापगढ़, 24 अप्रैल।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष डॉ.नीरज त्रिपाठी के नेतृत्व में नारेबाजी करते हुए आतंकवाद और पाकिस्तान का पुतला बनाकर जूते की माला पहनाकर, जूतों से मारते हुए पुतला दहन किया।

कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ.नीरज त्रिपाठी ने पहलगाम हमले में मृतक 27 लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कड़ी कार्रवाई का अनुरोध किया।

उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व,: इंदिरा गांधी ने पाकिस्तान में घुसकर उसके दो टुकड़े कर दिए और 95 हजार सैनिकों को घुटने के बल टेकने पर मजबूर कर दिया।

उन्होंने उसी अंदाज में पाकिस्तान से बदला लेने की अपील करते हुए कहा कि मोदी जी के साथ इस मसले पर पूरा देश एकजुट खड़ा है, वह अपना कलेजा बड़ा करें और इस दुस्साहिक घटना का आतंकवादियों को माकूल जवाब दें।

उन्होंने आगे कहा कि जिस तरीके से आतंकवादियों द्वारा 27 निर्दोष हिन्दुस्तानियों को गोलियों से छलनी कर दिया गया, सरकार से सवाल होना लाजमी है, दो हजार लोग वहां पर थे, पर्यटक थे, विदेशी थे, और वहां पर एक भी कांस्टेबल व सेना का जवान नहीं था। जबकि पहलगाम बहुत ही संवेदनशील इलाका है वहां से अमरनाथ की यात्रा शुरू होती है। इतनी बड़ी आतंकवादी घटना हुई है। सरकार से सवाल है, प्रधानमंत्री से सवाल है, गृहमंत्री से सवाल है।

उन्होंने कहा कि सवाल इस बात का भी है कि जो लोग एक सर के बदले 10 सर लाने की बात करते थे क्या वो 27 हिन्दुस्तानियों के बदले 270 आतंकवादियों के सर ले आयेंगे।

सेवादल प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेम शंकर द्विवेदी ने कहा कि मोदी जी पाकिस्तान को 56 इंची सीना कब दिखाएंगे और आतंकवादियों को लाल आंख कब दिखाएंगे l मोदी जी, आतंकवादियों को मुंह तोड़ जवाब देने का समय आ गया है, देश इंतजार कर रहा है।

इस अवसर पर मुख्य रूप से कोषाध्यक्ष वेदान्त तिवारी, जिला उपाध्यक्ष रामशिरोमणि वर्मा, जिला उपाध्यक्ष विजय शंकर तिवारी, यूथ कांग्रेस प्रदेश सचिव मो. हुजैफ, जिला सचिव सुरेश मिश्रा, विधि प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष मकरंद शुक्ला, महिला कांग्रेस अध्यक्ष सरोज कश्यप, प्रदीप द्विवेदी, एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष शुभम मिश्रा, जिला सचिव के.के.शुक्ला, अनुसूचित जाति विभाग के जिला अध्यक्ष सुरेश कुमार सरोज, जिला सचिव मो. दिलशाद, श्याम शंकर तिवारी, सोनी तिवारी, सदर ब्लॉक अध्यक्ष मो.वसीम, रियाज सुलतान, आशीष शुक्ला, मो.साहिल, नगर प्रभारी इश्तियाक अहमद, बेलाल अहमद, मीरा देवी, सलमान खान, अरबाज आलम, शहजाद सलमानी, अब्दुल रहमान आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

DrShakti KumarPandey

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय अंग्रेजी साहित्य के प्रोफेसर और विभागाध्यक्ष रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में टाइम्स ऑफ इंडिया, नवभारत टाइम्स और यूएनआई के पत्रकार रहे हैं। आजकल 'ग्लोबल भारत' मासिक पत्रिका और न्यूज पोर्टल के प्रधान सम्पादक हैं।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button