प्रधान पद के भावी प्रत्याशी ने प्रधान पुत्र पर धमकी देने का लगाया आरोप
एसपी प्रतापगढ़ को शिकायती पत्र भेजकर सुरक्षा की लगाई गुहार, परेवा गांव के आरिफ ने लगाया धमकाने का आरोप

प्रधान पद के भावी प्रत्याशी ने प्रधान पुत्र पर धमकी देने का लगाया आरो
एसपी प्रतापगढ़ को शिकायती पत्र भेजकर सुरक्षा की लगाई गुहार, परेवा गांव के आरिफ ने लगाया धमकाने का आरोप
प्रतापगढ़/कुंडा: ग्राम प्रधानों के चुनाव की तिथि तो नहीं घोषित हुई है लेकिन गांवों में माहौल बनने लगा है। सक्षम ग्राम प्रधान अपने भविष्य के प्रतिद्वंदियों को साम, दाम और दंड भेद की गोट बिछाने लगे है। प्रतापगढ़ जनपद के हथिगवां थाना क्षेत्र के परेवा गांव के रहने वाले और प्रधान पद के भावी प्रत्याशी ने अपने प्रधान के बेटे पर धमकाने और फर्जी मामलों में फंसाने की धमकी देने का सनसनी खेज आरोप लगाया है। आरिफ ने एसपी प्रतापगढ़ जो भेजे शिकायती पत्र में फ़ज्जू प्रधान के बेटे पर ये आरोप लगाते हुए सुरक्षा की गुहार लगाया है।
आरिफ ने पत्र में लिखा कि वह एक सामाजिक कार्यकर्ता है और ग्राम प्रधानी में हुए गड़बड़ी और भ्रष्टाचार के मुद्दे उठाता रहता है और लोगों के कहने पर इस बार प्रधान पद का चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहा है। इस बात की भनक जबसे प्रधान पुत्र को हुई है तबसे उसे तरह तरह से धमकाया जा रहा है यही नहीं उसे कानूनी पचड़े में फंसाने की साजिशे भी दिन ब दिन बढ़ती जा रही है। न्यायप्रिय थाना प्रभारी ने अभी तक फर्जी शिकायतों पर गौर नहीं करते अन्यथा अब तक उस पर कई मुकदमे भी लिखा दिए जाते। हालांकि प्रधान पुत्र ने फोन पर बताया कि यह सिर्फ उन्हें बदनाम करने का प्रयास भर है लेकिन मामले की जांच पुलिस को करना ही चाहिए ताकि मामला बाहर आ सकें
उधर पीड़ित आरिफ का कहना है कि उसे आए दिन संदेश दिलाए जाते है कि प्रधानी का चुनाव लड़ोगे तो परिणाम भी झेलने को तैयार रहना। उसका पूरा परिवार डर के साए में जीने को विवश हो रहा है। पीड़ित आरिफ का कहना है कि उसके व परिवार के साथ कभी भी अनहोनी हो सकती है और उसके साथ कोई घटना कारित होती है तो इसकी संपूर्ण जिम्मेदारी ग्राम प्रधान की होती है। इस संबंध में जब थाना प्रभारी हथिगवां सतेंद्र सिंह से बात की गई तो उन्होंने कहा कि थाना क्षेत्र में किसी को भी कानून अपने हाथ में लेने नहीं दिया जाएगा, पीड़ित की शिकायत उनके पास आती है तो उसकी जांच करवाई जाएगी और किसी ने भी धमकी और गुंडई की भाषा में बात किया या कुछ किया तो हथिगवां पुलिस पूरी तरह से न्याय करेगी।

