ब्रेकिंग
आईएमए प्रतापगढ़ ने विश्व रक्त चाप दिवस पर स्वास्थ्य जाँच शिविर आयोजित किया। प्रभारी मंत्री ने प्रतापगढ़ में प्राकृतिक आपदा पीड़ित परिवारों को 4-4 लाख रुपये की सहायता राशि के प्र... तथ्य छिपाने पर सख्त हुआ उच्च न्यायालय, ठोंका 1 लाख का जुर्माना  भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण की टीम ने देखा अजगरा का पुरातत्व संग्रहालय प्रतापगढ़ में डॉक्टरों की नई टीम का गठन, डॉ. राजीव कुमार त्रिपाठी बने अध्यक्ष कई महीनों बाद खत्म हुई तहसील कुंडा अधिवक्ताओं की हड़ताल सर्वाइकल कैंसर के खिलाफ कुंडा में जागरूकता अभियान तेज अमेठी में अनशन रत पत्रकार की बिगड़ा स्वास्थ्य संज्ञान नहीं के रहा प्रशासन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुंडा में धूमधाम से मनाया गया विश्व नर्स दिवस प्रधान पद के भावी प्रत्याशी ने प्रधान पुत्र पर धमकी देने का लगाया आरोप
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

प्रभारी मंत्री ने प्रतापगढ़ में प्राकृतिक आपदा पीड़ित परिवारों को 4-4 लाख रुपये की सहायता राशि के प्रमाण पत्र सौंपे।

जनपद के प्रभारी मंत्री एवं परिवहन राज्य मंत्री दयाशंकर सिंह ने राज्य आपदा मोचन निधि के अंतर्गत प्रभावित परिवारों को राहत सहायता धनराशि वितरण के प्रमाण पत्र प्रदान किए।

प्रभारी मंत्री ने प्रतापगढ़ में प्राकृतिक आपदा पीड़ित परिवारों को 4-4 लाख रुपये की सहायता राशि के प्रमाण पत्र सौंपे।

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय
ग्लोबल भारत न्यूज
प्रतापगढ़, 15 मई।

जनपद के प्रभारी मंत्री एवं परिवहन राज्य मंत्री दयाशंकर सिंह ने राज्य आपदा मोचन निधि के अंतर्गत प्रभावित परिवारों को राहत सहायता धनराशि वितरण के प्रमाण पत्र प्रदान किए।

इस दौरान जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय, विधायक सदर राजेन्द्र कुमार मौर्य, भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव, अपर जिलाधिकारी आदित्य प्रजापति व उपजिलाधिकारी उपस्थित रहे।

प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशानुसार आंधी, भारी बारिश एवं आकाशीय बिजली जैसी प्राकृतिक आपदाओं में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को त्वरित राहत उपलब्ध कराई जा रही है।

इसी क्रम में जनपद के प्रभारी मंत्री एवं परिवहन राज्य मंत्री दयाशंकर सिंह ने राज्य आपदा मोचन निधि के अंतर्गत प्रभावित परिवारों को राहत सहायता धनराशि वितरण के प्रमाण पत्र प्रदान किए। प्रभारी मंत्री ने तहसील कुण्डा क्षेत्र के ग्राम सराय स्वामी पहुंचकर प्राकृतिक आपदा में मृतक शिवभूषण के परिजनों से मुलाकात की।

उन्होंने शोक संतृृप्त परिवार को ढांढस बंधाते हुए गहरी संवेदना व्यक्त की तथा 4 लाख रुपये की राहत सहायता धनराशि का प्रमाण पत्र सौंपा। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार आपदा प्रभावित परिवारों के साथ पूरी संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता के साथ खड़ी है तथा हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

इसके बाद प्रभारी मंत्री ग्राम नारंगपुर पहुंचे, जहां उन्होंने प्राकृतिक आपदा की घटना में मृतका शांति देवी के परिजनों से भेंट कर शोक संवेदना व्यक्त की।

उन्होंने परिवार को 4 लाख रुपये की राहत सहायता धनराशि का प्रमाण पत्र सौंपते हुए कहा कि सरकार पीड़ित परिवारों को हर स्तर पर सहयोग प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

इसके उपरान्त प्रभारी मंत्री तहसील सदर के ग्राम छतरपुर पहुॅचकर प्राकृतिक आपदा में मृतक लाल बहादुर के परिजनों से भेंट कर शोक संवेदना व्यक्त करते हुये 4 लाख रूपये की राहत सहायता धनराशि का प्रमाण पत्र सौंपा।

प्रभारी मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित परिवारों को शीघ्र राहत पहुंचाने की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है, ताकि संकट की घड़ी में पीड़ित परिवारों को आर्थिक संबल मिल सके।

राज्य आपदा मोचन निधि के अंतर्गत अनुमन्य राहत सहायता धनराशि जनपद कोषागार के माध्यम से सीधे प्रभावित परिवारों के बैंक खातों में हस्तांतरित कर दी गई है।

 

DrShakti KumarPandey

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय अंग्रेजी साहित्य के प्रोफेसर और विभागाध्यक्ष रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में टाइम्स ऑफ इंडिया, नवभारत टाइम्स और यूएनआई के पत्रकार रहे हैं। आजकल 'ग्लोबल भारत' मासिक पत्रिका और न्यूज पोर्टल के प्रधान सम्पादक हैं।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button