आईएमए प्रतापगढ़ द्वारा विश्व थाइरोइड दिवस पर स्वास्थ्य शिविर आयोजित।
इस कैम्प को सफल बनाने में लायन क्लब के श्री संतोष पांडेय और अन्य पदाधिकारियों ने सहयोग किया। रोटरी क्लब के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

आईएमए प्रतापगढ़ द्वारा विश्व थाइरोइड दिवस पर स्वास्थ्य शिविर आयोजित।
डा० शक्ति कुमार पाण्डेय
ग्लोबल भारत न्यूज
प्रतापगढ़, 25 मई।
इस कैम्प को सफल बनाने में लायन क्लब के श्री संतोष पांडेय और अन्य पदाधिकारियों ने सहयोग किया। रोटरी क्लब के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
उल्लेखनीय है कि हर साल २५ मई को पूरे विश्व में थायराइड दिवस मनाया जाता है। आज प्रतापगढ़ जनपद के कंपनी बाग में एक कैंप आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में सुबह टहलने वाले पुरुषों एवं महिलाओं ने अपनी स्वास्थ्य की जांच कराई और निशुल्क थाइरोइड हॉर्मोन की भी जांच कराई, जिसकी संख्या ५० रही।
विशेषज्ञों ने बताया कि थाइरोइड की बीमारी दो तरह की होती है हाइपोथायरायडिज्म/ हाइपरथायरायडिज्म और इसके के लक्षण आम जनों में शुरु में पता नहीं लग पाता, जिसकी वजह से इस बीमारी का शरीर पर बुरा प्रभाव पड़ता है और आदमी का वजन कम या ज़्यादा होने लगता है और गुस्सा आने लगता है और चिड़चिड़ापन घबराहट आदि के लक्षण दिखाई देते हैं।
उन्होंने कहा कि यदि समय पर थाइरोइड की जांच करा ली जाए तो इस बीमारी पर नियंत्रण पाया जा सकता है।
उन्होंने कहा कि आयोडीन की कमी भी थाइरोइड बीमारी का बहुत बड़ा कारण हो सकता हैं और आयोडीन की कमी खाने और पानी में ना हो इसके प्रति बहुत सचेत रहना ज़रूरी है।
इस कैम्प को सफल बनाने में आईएमए प्रेसिडेंट डॉ शशी प्रभा गुप्ता, डॉ एस एस गुप्ता, डॉ ए के कुलश्रेष्ठ, डॉ आर पी चौबे, डॉ पी पी पांडे, डॉ आर पी पांडे, डॉ संजय कपूर, प्रतापगढ़ जिले के भाजपा वाईस प्रेसिडेंट श्री गोकुल नाथ श्रीवास्तव, श्री गंगा प्रसाद पांडेय और दवा निर्माता कंपनी के प्रतिनिधि मौजूद रहे।


