ब्रेकिंग
सुल्तानपुर: सरस्वती शिशु विद्या मंदिर कमैचा चांदा में आयोजित हुई छात्र संसद  लोक भारती प्रतापगढ़ के आह्वान पर विभिन्न संगठनों नें किया देववृक्ष हरिशंकरी रोपण। सार्वजनिक विकास तथा जन जन की आवश्यकता पर सदैव खरे उतरे हैं प्रमोद तिवारी- तनुज पुनिया 65वें श्री माधव मंदिर वार्षिकोत्सव एवं श्री जगन्नाथ रथ महोत्सव के दूसरे दिन सामूहिक सुंदरकाण्ड पाठ स... पीएम आवास योजना 4.0 के तहत उत्तर प्रदेश को मिले 6,18,482 नए पक्के मकान-- केशव मौर्य।। 19 जुलाई से बकुलाही के अवशेष कार्यों को पूर्ण कराने हेतु रचनात्मक संघर्ष शुरू होगा। जनपद न्यायाधीश ने किया वृक्षारोपण,जिला जज ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश यूपी भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष डा. रोहित मिश्रा ने रविवार को पदभार संभाला। बदलते परिदृश्य में कैसे रहें सुरक्षित? प्रधानाचार्य परिषद ने किया जिला विद्यालय निरीक्षक से मुलाकात।
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

लोक भारती प्रतापगढ़ के आह्वान पर विभिन्न संगठनों नें किया देववृक्ष हरिशंकरी रोपण।

लोक भारती जिला संयोजक श्री डी० के० शर्मा के आह्रवान पर भैरव मंदिर परिसर में सनातन परम्परागत विधिविधान से देववृक्ष हरिशंकरी का पूजन एवं रोपण किया गया।

लोक भारती प्रतापगढ़ के आह्वान पर विभिन्न संगठनों नें किया देववृक्ष हरिशंकरी रोपण।

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय
ग्लोबल भारत न्यूज
प्रतापगढ़, 15 जुलाई।

लोक भारती जिला संयोजक श्री डी० के० शर्मा के आह्रवान पर भैरव मंदिर परिसर में सनातन परम्परागत विधिविधान से देववृक्ष हरिशंकरी का पूजन एवं रोपण किया गया।

इस दौरान सेना प्रमुख समेत पांच संगठनों एवं क्रन्तिकारी कार्यकताओं नें हरिशंकरी रोपण के इस विशेष आयोजन में प्रतिभाग किया।

देववृक्ष हरिशंकरी रोपण  के लिए सनातन परम्परा वैदिक मंत्रोचार करते हुए मुख्य यजमान पर्यावरण सेना प्रमुख अजय क्रन्तिकारी ने बरगद, जाबाज हिंदुस्तानी सेना प्रमुख आलोक आजाद ने पाकड़, एवं विश्व तंत्र ज्योतिष संस्थान के अध्यक्ष स्वामी रहेन्द्र गौरव ने पीपल का रोपड़ किया।

कांवरिया संघ प्रमुख अनूप बम ने भी प्रतिभाग किया। समाजसेवी आलोक तिवारी द्वारा आयोजन के आह्वान को लेकर लोकभारती जिला संयोजक डी के शर्मा द्वारा पर्यावरण संतुलन के अनोखे अनुष्ठान कि बात कहते हुए यजमान एवं पंचशक्ति के अनूठे संगम पर जनआह्वान किया।

इस दौरान अजय क्रन्तिकारी नें देववृक्ष हरिशंकरी रोपण को जगत में सुदृढ़ पर्यावरण संतुलन का बेहतरीन प्रयास बताया।

जाबाज हिंदुस्तानी सेना प्रमुख आलोक आजाद नें सनातन चेतना में भौमवती अमावस्या पर हुए आयोजन में हरिशंकरी रोपण से पितरों के तर्पण को अवसर बताया।

लोक भारती जिला संयोजक डी के शर्मा नें देव वृक्ष हरिशंकरी रोपण के आह्वान को अनुष्ठान का स्वरूप दिए जाने पर सनातन चेतना को आवश्यक बताया।

उन्होंने कहा हम धरती माँ से जीवन के लिए अन्न जल समेत आवश्यक चीजे प्राप्त कर रहें हैं बदले वृक्षारोपण करना वाकई यज्ञ एवं महायज्ञ होगा।

इस दौरान पर्यावरण सेना प्रमुख द्वारा देववृक्ष हरिशंकरी के नीचे पेड़ वृक्षकथा का आयोजन किए जाने का प्रस्ताव रखा। चर्चा के दौरान सावन माह में उक्त कार्यक्रम कि रुपरेखा का निर्धारण भी किया गया।

DrShakti KumarPandey

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय अंग्रेजी साहित्य के प्रोफेसर और विभागाध्यक्ष रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में टाइम्स ऑफ इंडिया, नवभारत टाइम्स और यूएनआई के पत्रकार रहे हैं। आजकल 'ग्लोबल भारत' मासिक पत्रिका और न्यूज पोर्टल के प्रधान सम्पादक हैं।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button