ब्रेकिंग
आधुनिकता में नागपंचमी कि फीकी रौनक़ हार के बाद फरार होने के बजाय समर्पण अलग किरदार संगठन सृजन अभियान के तहत कांग्रेस की ब्लॉक स्तरीय बैठकें आयोजित। तिरंगे के हर्षोल्लास पश्चात अब भोलनाथ पर हरहरगंगे संस्कार एजुकेशनल एकेडमी में स्वतंत्रता दिवस पर बिखरे देशभक्ति के रंग। स्वतंत्रता दिवस पर फीनिक्स पलासियो में आईटीबीपी ईस्टर्न फ्रंटियर पाइप बैंड की शानदार प्रस्तुति। हम कितना आजाद हुए स्वाधीनता दिवस पर विशेष स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर "एक शाम वतन के नाम" का आयोजन, एकाग्रता इंटरनेशनल फाउंडेशन एवं क्र... पर्शल डिलीवरी के नाम पर साइबरठगी का अंतराज्यीय गिरोह! गिरफ्तार रात 12 बजे ही प्रतापगढ़ कलेक्ट्रेट में फहरा दिया था तिरंगा 🇮🇳
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

आधुनिकता में नागपंचमी कि फीकी रौनक़

मायके का प्यार और गुड़िया का त्यौहार भुला बैठी बेटियां

आधुनिकता में नागपंचमी कि फीकी रौनक़

मायके का प्यार और गुड़िया का त्यौहार भुला बैठी बेटियां

Oplus_131072

प्रतापगढ़(17अगस्त) : सावन के पावन माह का सोमवार और नागपंचमी का दुर्लभ संयोग आस्था और श्रद्धा से सराबोर यह दिन सनातन के लिए बेहद अहम है। आज हर हर बम बम से गूंज उठे शिवालय पर जलाभिषेक से भगवान भोलनाथ की विशेष कृपा की बात महान ग्रंथो से प्राप्त होती है। हालांकि गुड़िया के पर्व को आधुनिकता की नजर लग गई है। याद करें दो दशक में समाज कितना बदल गया है जो त्योहारों का महत्व और लोलुपता को ही निगल गया। दो दशक पहले इस पर्व को मनाने बेटियां मायके जाती थी और वहाँ के झूले पर बैठ कर कजरी गीत गाती थी। मायके का प्यार और दुलार उनके जीवन का अनूठा उदगार मन बसता था। भाइयों के लिए बहनों का अलग अलग मान्यताओं के अनुसार ब्रत और धुधुरी सेवन समेत परम्पराएं दो दशकों में लगभग समापन की ओर चली गई। इतना ही नहीं गाँव गाँव होते पारम्परिक खेल कुड़ी कबड्डी और प्रतिस्पर्धा के तमाम आयोजन अब सब आधुनिकता में लुप्त से हो गए हैं। इन त्योहारों का अपना विशेष सनातनी महत्व है ज़ब वर्ष में फगुवा के बाद पर्व का समापन होता है और नाग पंचमी से पर्व प्रारम्भ होते हैं। फिलहाल आज की आधुनिकता में लोग भले ही भुला दें लेकिन इस पर्व का महत्व आधार से जुडा होने के नाते ख़त्म होने वाला नहीं है। आज नागनागिन की पूजा लावा दूध पुष्प चढ़ाकर कर की जाती है जो सुबह से जगह जगह देखने को मिल रही है और अलग अलग तरह के आयोजन भी जगह जगह पर किए गए हैं जिसे लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह है।

Oplus_131072

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button